फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jan Aushadhi Centers will be opened all over Delhi: Rekha Gupta

पूरी दिल्ली में खुलेंगे जन औषधि केंद्र : रेखा गुप्ता

Fri, 07 Mar 2025 07:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
Jan Aushadhi Centers will be opened all over Delhi: Rekha Gupta
मुख्यमंत्री ने कहा - दिल्ली सरकार प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना लागू करेगी
विज्ञापन

------------
50-70% कम कीमत पर बेहतर दवाइयां उपलब्ध
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सरकार पूरे शहर में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) को लागू करेगी। इसके तहत पूरी दिल्ली में जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के लोगों को सस्ती दवा उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने जन औषधि दिवस के अवसर पर अशोक विहार स्थित जन औषधि केंद्र का दौरा करने के दौरान यह घोषणा की।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कारण दिल्ली में योजना लागू नहीं हो पाई, लेकिन हमारी सरकार इस लाभकारी योजना को लागू करेगी। इसके बाद दिल्ली के लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली दवा और चिकित्सा संबंधी वस्तुएं कम कीमतों पर उपलब्ध होंगी। इस योजना से गरीब लोगों को लाभ मिलेगा और कैंसर, शुगर जैसी बीमारियों की दवाइयां काफी कम कीमत में मिलेंगी। इन केंद्रों में सेनेटरी नैपकिन मात्र एक रुपये में उपलब्ध है। हमारी सरकार हाईकोर्ट के आदेशानुसार दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों के 500 मीटर के दायरे में कम से कम एक जन औषधि केंद्र स्थापित करेगी। ये केंद्र ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50-70 प्रतिशत कम कीमत पर जनता को डब्लूएचओ प्रमाणित दवाइयां और चिकित्सा संबंधी वस्तुएं उपलब्ध कराती हैं। बहुत सारी दवाइयां 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


लोग हैं पूरी तरह संतुष्ट : बिधूड़ी
दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने जन औषधि दिवस पर एम्स परिसर स्थित जन औषधि केंद्र पर आए लोगों से मुलाकात की। बिधूड़ी ने कहा कि यहां बड़ी संख्या में लोग दवाइयां खरीदने आते हैं। प्रधानमंत्री की यह योजना बहुत सफल है। लोगों ने बताया कि 100 रुपये की दवाई केवल 10-12 रुपये में मिल जाती है और क्वालिटी भी उत्तम श्रेणी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वस्थ भारत सुनिश्चित हुआ: बांसुरी
नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज ने करोल बाग में जन औषधि केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देशभर में लगभग 15000 ऐसे केंद्र खोले गए हैं। यह केंद्र लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली और सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिससे एक स्वस्थ भारत सुनिश्चित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed