फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jamia students protest against Waqf Amendment Bill

Noida News: जामिया के छात्रों का वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन

Fri, 04 Apr 2025 07:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 07:10 PM IST
विज्ञापन
Jamia students protest against Waqf Amendment Bill
गेट नंबर सात के बाहर बिल की प्रतीकात्मक प्रति जलाकर रोष किया प्रकट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ शुक्रवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों ने प्रदर्शन किया। साथ ही, छात्रों ने बिल की प्रतीकात्मक प्रति जलाकर रोष प्रकट किया। प्रदर्शन का आयोजन जामिया के गेट नंबर सात के बाहर आइसा सहित कई दूसरे संगठनों ने किया था।


प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर दिल्ली पुलिस सहित अर्द्धसैनिक बल के जवान भी तैनात रहे। छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी और बिल वापसी की मांग की। प्रदर्शनकारी छात्र हाथों में धार्मिक संपत्तियों की लूट, अल्पसंख्यकों के अधिकार छीनना, संविधान पर हमला आदि के पोस्टर-बैनर लेकर पहुंचे थे। छात्रों ने बिल को भेदभाव वाला और अन्यायपूर्ण बताया। जामिया की आइसा इकाई के सचिव सौरभ ने आरोप लगाया कि छात्र प्रदर्शन का हिस्सा न बनें, उसके लिए प्रशासन की ओर से कैंपस को बंद कर दिया गया। सभी दरवाजों पर पुलिस की तैनाती कर दी गई। छात्रों के भारी विरोध के बाद दरवाजे खोले गए। इसके बाद छात्रों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। यह बिल असांविधानिक और सांप्रदायिक है। वहीं, जामिया की मुस्लिम स्टूडेंट फेडरेशन के अध्यक्ष अब्दुल हादी ने कहा कि यह बिल एक समुदाय के लोगों को ध्यान में रखकर लाया गया है जो पूरी तरह से गलत है। देर रात लोकसभा और राज्यसभा में बिल को पारित किया गया। ऐसी क्या जरूरत थी कि बिल रात में पारित किए गए। यह बिल बिल्कुल भी स्वीकार नहीं है। इसे लेकर विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed