फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jaipur Development Authority will have to pay damages of Rs 3.82 crore

Noida News: जयपुर विकास प्राधिकरण को भरना होगा 3.82 करोड़ का हर्जाना

Mon, 08 Apr 2024 09:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 09:22 PM IST
विज्ञापन
Jaipur Development Authority will have to pay damages of Rs 3.82 crore
- जयपुर विकास प्राधिकरण को नहीं मिली एनजीटी से राहत
विज्ञापन

- राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लगाया था लगातार प्रदूषण फैलाने पर पर्यावरणीय हर्जाना

अतुल भारद्वाज
नई दिल्ली। खुले में सीवर बहाने और प्रदूषण फैलाने पर लगे 3.82 करोड़ रुपये के पर्यावरणीय हर्जाने को जयपुर विकास प्राधिकरण को जमा करना होगा। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्रवाई के खिलाफ अपील पर राहत देने से एनजीटी ने साफ मना कर दिया है। एनजीटी का कहना है कि प्राधिकरण को लगातार प्रदूषण फैलाते रहने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। तीन महीने में प्राधिकरण को हर्जाने की धनराशि जमा करनी होगी।
2021 में कैप्टन सत्येंदर कुमार सिंह ने एनजीटी में याचिका की कि कलवर रोड पर गजाधरपुरा में 30 एमएलडी का एसटीपी बना हुआ है। यहां बिना शोधित सीवर खुले में बहाया जा रहा है। इससे पूरे इलाके में प्रदूषण फैल रहा है। जयपुर विकास प्राधिकरण ने इस एसटीपी का निर्माण किया था। यह एसटीपी पूरी तरह क्रियाशील नहीं है। एनजीटी के आदेश के बाद भी इस एसटीपी को क्रियाशील नहीं किया गया। प्रदूषण रोकने के लिए भी जरूरी कार्यवाही नहीं हुई। इसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने हर्जाना लगाने की कार्रवाई की। कुल हर्जाने का 33.75 लाख रुपये ही अभी तक जयपुर विकास प्राधिकरण ने जमा किया। इस हर्जाने के खिलाफ अपील कर इसके आकलन पर भी प्राधिकरण ने सवाल उठाए थे।
विज्ञापन

एनजीटी के चेयरपर्सन जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव, सदस्य जस्टिस शिव कुमार सिंह, जस्टिस सुधीर अग्रवाल, डॉ. ए सेंथिल वेल के आदेश के मुताबिक 828 दिन तक लगातार पर्यावरण उल्लंघन के लिए लगे हर्जाने में से बकाया धनराशि को तीन महीने में विकास प्राधिकरण जमा कराए। डीएम जयपुर को जमा धनराशि 33.75 लाख रुपये तुरंत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को ट्रांसफर करने का आदेश दिया है। हर्जाने की यह धनराशि प्रदूषण रोकने पर खर्च होगी। इसके लिए डीएम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सीपीसीबी, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के क्षेत्रीय अधिकारी की संयुक्त टीम बनाई गई है। सीपीसीबी प्रदूषण होने से रोकने के लिए नोडल एजेंसी के रूप में यहां काम करेगी। आदेश के अनुपालन की रिपोर्ट भी सीपीसीबी तैयार करके एनजीटी को देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed