{"_id":"6a4f973b1c3de8a7f703e6e7","slug":"jagannath-rath-yatra-in-noida-to-mirror-the-puri-procession-noida-news-c-1-noi1095-4482613-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पुरी-सी निकलेगी नोएडा में जगन्नाथ रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पुरी-सी निकलेगी नोएडा में जगन्नाथ रथयात्रा
विज्ञापन
16 जुलाई को निकाली जाएगी भगवान की यात्रा, तैयारियां तेज
ओडिसी नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियां सिर्फ ओडिशा में नहीं, नोएडा में भी चल रही हैं। 16 जुलाई को शहर में चार जगहों पर प्रमुख रूप से रथयात्रा निकाली जाएगी। सबसे बड़ी यात्रा सेक्टर-34 स्थित जगन्नाथ मंदिर से निकलेगी। वहीं इस्कॉन मंदिर में भी कुछ अनोखे अनुष्ठानों के साथ भक्त यात्रा का आनंद लेंगे। ओडिसी नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जाएगी।
सेक्टर-34, जगन्नाथ मंदिर
यात्रा दोपहर बाद 4:30 बजे निकलेगी और शाम 7:30 बजे ए-27 स्थित कम्युनिटी सेंटर पहुंचेगी। नौ दिनों बाद बहुड़ा यात्रा शुरू होगी जिसमें भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा, बड़े भाई बालभद्र को मूल मंदिर वापस लाया जाएगा। इस मंदिर में ओडिशा के पुरी जगन्नाथ मंदिर की तरह यात्रा पूरी की जाएगी।
सेक्टर-33, इस्कॉन मंदिर
अलग तरीके से जगन्नाथ रथयात्रा निकाली जाती है। दोपहर बाद तीन बजे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की उत्सव प्रतिमाओं को इस्कॉन मंदिर से सेक्टर-18 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ले जाया जाएगा। शाम चार बजे रथयात्रा अट्टा मार्केट और नोएडा स्टेडियम मार्ग से होते हुए हरिनाम संकीर्तन के बीच वापस इस्कॉन मंदिर पहुंचेगी। इस यात्रा में हर वर्ष देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं।
विज्ञापन
सेक्टर-121 और 102, जगन्नाथ मंदिर
दोपहर बाद तीन बजे रथ यात्रा निकलेगी। यात्रा सेक्टर-121 से शुरू होकर सेक्टर-71 स्थित प्रसिद्ध बालकनाथ मंदिर तक पहुंचेगी। यहां धार्मिक अनुष्ठान के बाद श्रद्धालु भगवान के दर्शन करेंगे जिसके नौ दिनों बाद वापस भगवान जगन्नाथ को मूल मंदिर ले जाया जाएगा। यहां भी सभी अनुष्ठान पुरी जगन्नाथ मंदिर की तरह ही समपन्न किए जाएंगे। सेक्टर-102 स्थित जगन्नाथ मंदिर में इन्हीं रस्मों और रिवाजों के साथ भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकाली जाएगी।