फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jackal attacked during engagement ceremony, three including innocent child injured

Noida News: मंगनी कार्यक्रम में सियार ने किया हमला, मासूम समेत तीन घायल

Mon, 22 Sep 2025 12:05 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 22 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Jackal attacked during engagement ceremony, three including innocent child injured
महुली। महुली कस्बे में सियार ने एक मंगनी कार्यक्रम में हमला करके तीन और लोगों को घायल कर दिया। इस प्रकार सियार के हमले में कुल 10 लोग घायल हो गए। वहीं सियार के इस हमले को लेकर कस्बे के लोगों के अंदर दहशत का माहौल देखा जा रहा है। वहीं घायल लोग अपना इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार की शाम को महुली कस्बे में सियार ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में सात लोग घायल हो गए। इसके बाद लोग सतर्क हो गए। लेकिन सियार ने रात 9 बजे के करीब महुली कस्बे में जीप स्टैंड के पीछे रहने वाले मशलहुद्दीन उर्फ सुखई नाई के घर पर धावा बोल दिया। वहां पर उनके बेटे की मंगनी आई थी, कार्यक्रम चल रहा था। सियार के पहुंचते ही अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन

सियार ने मंगनी में आए आंबेडकरनगर के टांडा कस्बे के निवासी इश्तियाक (25) और जुबेर (28) के हाथ में काट लिया। यही नहीं उसने घर के अंदर भागे 9 साल के बालक महुली के नदीम को भी काट लिया। इसके बाद लोगों ने उसे दौड़ाया तो वह भागते हुए खेतों की तरफ चला गया। उसकी रफ्तार और फुर्ती को देखकर कोई उसके करीब जाने का साहस ही नहीं कर रहा था। महुली कस्बे में लोगों ने अपने घरों पर पूरी सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। छोटे बच्चों को लोग बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed