{"_id":"6aa0007a48983db28e03247a","slug":"its-hard-to-tell-the-difference-between-a-pothole-in-the-road-or-a-road-in-the-pothole-noida-news-c-491-1-rgh1002-10199-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सड़क में गड्ढे या गड्ढे में सड़क, फर्क करना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सड़क में गड्ढे या गड्ढे में सड़क, फर्क करना मुश्किल
विज्ञापन
फोटो.....
-जेवर-टप्पल और झांझर रोड की हालत बेहद खराब, राहगीर और चालक परेशान
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर जाने वाली जेवर-टप्पल और झांझर रोड की हालत बेहद खराब है। सड़क देखकर यह फर्क कर पाना मुश्किल है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। जर्जर सड़क के कारण स्थानीय निवासियों, राहगीरों, वाहन चालकों, छात्र-छात्राओं और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश के दौरान सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाता है और किनारों पर भी जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, कई बार वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिर चुके हैं, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। वाहन चालकों का कहना है कि सड़क की बदहाली के कारण कई बार वाहन भी खराब हो जाते हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। निवासियों का आरोप है कि करीब चार वर्षों से सड़क की स्थिति खराब है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
गड्ढों में हिचकोले खा रही एंबुलेंस
स्थानीय निवासियों ने बताया कि इसी मार्ग पर एक बड़ा निजी अस्पताल है, जहां अलीगढ़, बुलंदशहर और जेवर क्षेत्र के गांवों से मरीज उपचार के लिए आते हैं। आपात स्थिति में एंबुलेंस को भी गड्ढों से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। इसके अलावा रोजाना बड़ी संख्या में लोग इस मार्ग से एयरपोर्ट की ओर जाते हैं। आसपास के एक दर्जन से अधिक गांवों के लोग भी आवागमन के लिए इसी सड़क का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
लोगों से बातचीत
काफी वर्षों से सड़क की यही स्थिति देख रहा हूं। लोग लंबे समय से सड़क बनने का इंतजार कर रहे हैं। -हरीश
सड़क में गड्ढों की वजह से काफी परेशानी होती है। जिम्मेदार न सड़क बना रहे हैं और न ही मरम्मत करा रहे हैं। -मोनू कुमार
बारिश के दौरान सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है। हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है, जिससे लोगों को परेशानी होती है। -रोबिन बिधूड़ी
गड्ढों की वजह से वाहन हिचकोले खाते रहते हैं। कई बार गड्ढों के कारण गाड़ियां खराब हो जाती हैं, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। -अकरम