फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ITI students will learn smart processing of plastic from this year

Noida News: आईटीआई के विद्यार्थी इस साल से सीखेंगे प्लास्टिक की स्मार्ट प्रोसेसिंग

Thu, 10 Jul 2025 06:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 06:27 PM IST
विज्ञापन
ITI students will learn smart processing of plastic from this year
पीपीओ प्रयोगशाला में स्थापित की गईं अत्याधुनिक मशीनें
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। आईटीआई नोएडा में अत्याधुनिक प्रयोगशाला की स्थापना की गई है। इस स्मार्ट प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेशन (पीपीओ) प्रयोगशाला को इस साल छात्रों के लिए शुरू कर दिया गया है। यहां पर छात्र प्रैक्टिकल कर सकेंगे।



औद्योगिक प्रशिक्षण को नई दिशा देने और छात्रों को उद्योगों के अनुकूल कौशल देने की दिशा देने के लिए डेंसो कंपनी के सहयोग से सेक्टर 31 स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नोएडा में इस साल अत्याधुनिक स्मार्ट प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेशन प्रयोगशाला की स्थापना की गई है। इस प्रयोगशाला में छात्रों को हाईटेक हाइड्रोलिक इंजेक्शन मोल्डिंग ट्रेनर, एक्सट्रूजन मोल्डिंग सिम्युलेटर, प्लास्टिक टेस्टिंग यूनिट, आधुनिक वर्कबेंच और अन्य अत्याधुनिक उपकरणों पर प्रशिक्षण का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ औद्योगिक व्यवहारिकता, मूल्यांकन आधारित मॉडल इंटरव्यू और टीपीटी आधारित जॉब गतिविधियों से भी रूबरू कराया जाएगा, जिससे उनका कौशल विकास वास्तविक विश्व की जरूरतों के अनुरूप हो सके। संस्थान के अधिकारियों के अनुसार, उद्योगों की मांग और रोजगार के अवसरों को देखते हुए यह लैब कौशल भारत मिशन के तहत छात्रों के लिए बेहद कारगर साबित होगी। इसका उद्घाटन इसी साल 6 मई को आईटीआई नोएडा के प्रधानाचार्य यज्ञदेव सिंह और डेंसों कंपनी की प्रबंध निदेशक हीरोमीचि मोरिता और निदेशक शो ईवाता ने किया है। उनका कहना है इस साल से यह प्रयोगशाला छात्रों के लिए शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




छात्रों के लिए खुलेंगे रोजगार के अवसर

आईटीआई में इस वर्ष के छात्रों को इस प्रयोगशाला के माध्यम से अत्याधुनिक मशीनों को ऑपरेट करने का मौका मिलेगा। इससे उन्हें प्लास्टिक और प्लास्टिक की स्मार्ट प्रोसेसिंग करने वाली ऑटोमोबाइल समेत अन्य क्षेत्र की कंपनियों में रोजगार मिल सकेगा। अधिकारियों के अनुसार, कंपनियों की भी यह मांग थी, इसी के चलते जापान की कंपनी के सहयोग से इस प्रयोगशाला की स्थापना की गई है।



आईटीआई परिसर में पीपीओ प्रयोगशाला की स्थापना की गई है। इस प्रयोगशाला के उपयोग से छात्रों को स्मार्ट प्लास्टिक प्रोसेसिंग सीखने का मौका मिलेगा।

-यज्ञदेव सिंह, प्रधानाचार्य, आईटीआई नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed