फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   It will be easier to cross the expressway at Pari Chowk

Noida News: परी चौक पर एक्सप्रेसवे को पार करना होगा आसान

Tue, 02 Sep 2025 08:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
It will be easier to cross the expressway at Pari Chowk
ग्रेनो प्राधिकरण मुख्य सड़क पर बनाएगा फुटओवर ब्रिज
विज्ञापन

---------------
20 साल तक संचालन के लिए कंपनियों से मांगे आवेदन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। परी चौक पर लोग भारी यातायात के बीच नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे को पैदल पार कर सकेंगे। इसके लिए ग्रेनो प्राधिकरण फुटओवर ब्रिज बनाएगा। परी चौक से करीब 150 मीटर की दूरी पर झंडेवालान मंदिर की तरफ निर्माण होगा। इसके लिए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया भी ग्रेनो प्राधिकरण ने शुरू कर दी है।
प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश निम ने बताया कि लोगों की जरूरतों को देखते हुए इस फुटओवर ब्रिज को बनाने का फैसला लिया गया है। एजेंसी 20 साल तक इसका रखरखाव व संचालन करेगी। इसके बाद प्राधिकरण को सौंप देगी। बीस साल तक यहां विज्ञापन का अधिकार एजेंसी के पास रहेगा। इससे एजेंसी अपनी लागत की भरपाई कर सकेगी। इस ब्रिज के लिए एजेंसी का चयन अगले माह तक प्राधिकरण को करना है। नौ माह में निर्माण पूरा करना होगा। फुटओवर ब्रिज पर लिफ्ट का भी इंतजाम होगा ताकि बीमार, बुजुर्ग व महिलाओं की राह आसान हो सके।
विज्ञापन

अभी परी चौक पर लोगों को एक तरफ से दूसरी तरफ आने-जाने में बहुत असुविधा होती है। सेंट्रल वर्ज पर बेरिकेडिंग होने से लंबा चक्कर लगाकर लोगों को जाना होता है। आगरा या नोएडा की तरफ से आने वाले वाहन यहां लाेगों को अंसल प्लाजा की तरफ उतार देते हैं। ऐसे में लोगों को सड़क पार करने के लिए लंबा चक्कर लगाकर दूसरी तरफ परी चौक पुलिस चौकी के पास पहुंचना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमेगा सेक्टर की तरफ अभी काम बंद
प्राधिकरण को एक फुटओवर ब्रिज ओमेगा सेक्टर की तरफ से बनाना है। कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से अभी यहां काम बंद करा दिया गया है। यह फुटओवर ब्रिज सूरजपुर कासना रोड पर लोगों को सड़क पार करने में सहूलियत देने के उद्देश्य से बनाया जाना था। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी दिक्कत को दूर कर यहां भी काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article