फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   It is taking an hour to cover a distance of two kilometers.

Noida News: दो किलोमीटर की दूरी तय करने में लग रहा एक घंटा, बीच रास्ते सवारियां उतार रहे ऑटो चालक

Fri, 11 Sep 2026 06:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
It is taking an hour to cover a distance of two kilometers.
ऑटो चालकों पर ज्यादा किराया मांगने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। तिलपता में रोजाना लगने वाले जाम ने ऑटो से सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। महज दो किलोमीटर की दूरी तय करने में एक घंटे तक का समय लग रहा है। जाम में फंसने के बाद कई ऑटो चालक यात्रियों से अधिक किराया मांगते हैं। मांग पूरी नहीं होने पर बीच रास्ते में ही सवारियों को उतार देते हैं। ऐसे में यात्रियों को कई किलोमीटर तक पैदल जाना पड़ता है।


दादरी-नोएडा रोड पर तिलपता में शाम के समय जाम की स्थिति सबसे ज्यादा खराब रहती है। सूरजपुर से दादरी जाने वाले यात्रियों को तिलपता पहुंचने के बाद जाम में घंटों फंसे रहना पड़ता है। यात्री दीप्ति शर्मा ने बताया कि शाम के समय सूरजपुर से दादरी जाने के लिए ऑटो का किराया करीब 20 रुपये है, लेकिन तिलपता में जाम होने पर चालक 40 से 50 रुपये तक मांगते हैं।
विज्ञापन



शुक्रवार को भी जाम में फंसे वाहन
दादरी-नोएडा रोड पर शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे से ही तिलपता में जाम लग गया। तिलपता गोल चक्कर से दादरी आरओबी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोपहर करीब एक बजे तक वाहन रेंगते रहे। कुछ देर के लिए जाम से राहत मिली, लेकिन शाम चार बजे के बाद दोबारा जाम लग गया। देर रात तक वाहन जाम में रेंगते रहे। तिलपता निवासी सुखवीर सिंह ने बताया कि तिलपता में जाम से निजात दिलाने के लिए कंटेनर डिपो, यातायात पुलिस और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के बीच बातचीत चल रही है। जाम की समस्या के समाधान के लिए विकल्प तलाशे जा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed