फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   It is necessary to oust BJP from power: Sanjay Singh

भाजपा को सत्ता से बाहर करना जरूरी : संजय सिंह

Wed, 08 Oct 2025 08:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
It is necessary to oust BJP from power: Sanjay Singh
आप ने मुख्य न्यायाधीश पर हुए हमले को भाजपा और आरएसएस की साजिश बताया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर हुए हमले को आप ने भाजपा और आरएसएस की गहरी साजिश बताया है। पार्टी के राज्यसभा सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि अगर देश को बचाना है तो भाजपा को सत्ता से बाहर करना होगा।

आप 10 अक्तूबर को यूपी के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन करेगी और हमलावर वकील राकेश किशोर की गिरफ्तारी की मांग उठाएगी। यह हमला सिर्फ मुख्य न्यायाधीश पर नहीं बल्कि बाबा साहब के संविधान और भारत की आत्मा पर है। मुख्य न्यायाधीश की मां के आरएसएस कार्यक्रम में शामिल होने से इंकार करने के बाद भाजपा और आरएसएस ने गहरी साजिश के तहत यह हमला करवाया। मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट करने वालों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा की नफरत की राजनीति देश को तोड़ रही है। यह अपमान सिर्फ मुख्य न्यायाधीश का नहीं बल्कि संविधान का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article