फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Issues of dampness, pipeline leakage, lack of fire system were raised.

Noida News: सीलन, पाइपलाइन लीकेज, फायर सिस्टम की कमी का मुद्दा उठाया

Tue, 24 Mar 2026 09:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
Issues of dampness, pipeline leakage, lack of fire system were raised.
- सेक्टर 22-डी वेलफेयर एसोसिएशन ने कमियों को जल्द दूर करने की मांग की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। सेक्टर 22-डी वेलफेयर एसोसिएशन ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन से समाधान की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि फ्लैटों में सीलन, पाइपलाइन लीकेज की समस्या लंबे समय से है, जिसका समाधान नहीं किया जा रहा और निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


एसोसिएशन ने बताया कि आवंटन के कई वर्ष बीत जाने के बाद भी कम्पलीशन सर्टिफिकेट (सीसी) नहीं मिला है। परिसर में लगे फायर फायटिंग सिस्टम और पावर बैकअप के लिए लगाए गए जनरेटर भी बंद पड़े हैं। वहीं, उन्होंने कार पार्किंग के लिए जमा कराई एक लाख रुपए की राशि पर चार साल के विलंब के कारण उचित ब्याज देने और जल्द आवंटन सुनिश्चित करने की भी मांग की। निवासियों ने कहा कि सेक्टर 22-डी को जोड़ने वाली जर्जर सड़कों की मरम्मत, क्षेत्र में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, कम्युनिटी हॉल और स्कूल जैसी बुनियादी सुविधाओं के काम को जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed