{"_id":"6ad0f2ca4d2af29f560f1506","slug":"issues-at-savitribai-phule-balika-inter-college-have-reached-the-chief-minister-noida-news-c-23-1-lko1064-109212-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सावित्रीबाई फुले बालिका इंटर कॉलेज की समस्याएं मुख्यमंत्री तक पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सावित्रीबाई फुले बालिका इंटर कॉलेज की समस्याएं मुख्यमंत्री तक पहुंचीं
विज्ञापन
- प्रधानाचार्य की नियुक्ति, फरवरी से लंबित वेतन और संसाधनों के उपयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा।
कासना स्थित सावित्रीबाई फुले बालिका इंटर कॉलेज की प्रशासनिक व्यवस्था, कर्मचारियों के लंबित वेतन और संसाधनों के समुचित उपयोग का मुद्दा मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है। विद्यालय की शिक्षिकाओं, सफाईकर्मियों और अन्य सहायक कर्मचारियों ने 27 सितंबर 2026 को मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर समस्याओं की उच्चस्तरीय समीक्षा और समयबद्ध समाधान की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, विद्यालय में वर्ष 2019 से प्रधानाचार्य का नियमित पद रिक्त है। कर्मचारियों ने नियुक्ति में देरी के कारणों की जांच कर जल्द नियमित प्रधानाचार्य नियुक्त करने की मांग की है। साथ ही छात्राओं के नामांकन, परीक्षा परिणाम और बीच में पढ़ाई छोड़ने वाली छात्राओं की स्थिति का तुलनात्मक आकलन कराने का अनुरोध किया है।
फरवरी से वेतन नहीं मिलने का आरोप : कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें जनवरी 2026 तक का वेतन मिला है, लेकिन फरवरी से भुगतान लंबित है। इससे शिक्षिकाओं, सफाईकर्मियों और अन्य सहायक कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने बकाया वेतन का तत्काल भुगतान कराने और भविष्य में नियमित वेतन सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
प्रार्थना पत्र में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बने एक हजार विद्यार्थियों की क्षमता वाले ऑडिटोरियम का अपेक्षित उपयोग नहीं होने का मुद्दा उठाया गया है। इसके अलावा चालक के अभाव में विद्यालय की बस लंबे समय से अनुपयोगी रहने और माली, सुरक्षा तथा रखरखाव से जुड़ी जरूरतों की समीक्षा की मांग की गई है।
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने की मांग :
कर्मचारियों ने विद्यालय को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लक्ष्य के अनुरूप विकसित करने के लिए समयबद्ध कार्ययोजना बनाने और उसकी नियमित निगरानी करने का अनुरोध किया है। उनका कहना है कि इससे छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकेंगी, कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलेगा और उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित हो सकेगा।