फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Iran-Israel war affects marble tiles business worth Rs 2400 crore

Noida News: ईरान-इस्राइल युद्ध से मार्बल टाइल्स का 2400 करोड़ का व्यापार प्रभावित

Tue, 17 Jun 2025 09:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
Iran-Israel war affects marble tiles business worth Rs 2400 crore
फोटो---
विज्ञापन

- कारोबारियों को सताने लगी चिंता, युद्ध लंबा खिंचा तो हालात हो जाएंगे बेहद खराब
रणजीत मिश्रा
नोएडा। ईरान और इस्राइल के बीच युद्ध ने नोएडा के मार्बल टाइल्स कारोबार को गहरे संकट में डाल दिया है। इससे जिले में करीब 2400 करोड़ का मार्बल कारोबार ठप हुआ है। दरअसल फ्लोरिंग और निर्माण कार्यों में ईरानी मार्बल की सर्वाधिक मांग है। युद्ध के कारण ईरान का हवाई क्षेत्र बंद होने और समुद्री मार्गों पर शिपमेंट रुकने से आपूर्ति शृंखला बुरी तरह प्रभावित हुई है। इस स्थिति ने स्थानीय व्यापारियों और उद्यमियों की चिंता बढ़ा दी है। उनका कहना है कि यदि युद्ध लंबा खिचा तो हालात और भी खराब हो जाएंगे।
नोएडा के सेक्टर-49 में मार्बल टाइल्स कारोबार से जुड़े व्यापारी रामरतन शर्मा ने बताया कि तुर्किए और ईरान से करीब 30 से 40 प्रतिशत मार्बल टाइल्स की आपूर्ति की जाती थी। भारत-पाक युद्ध के बाद से तुर्की के सामानों का बायकाट कर व्यापारियों ने अब ईरान के मार्बल को मंगाना शुरू किया था, लेकिन अब ईरान से भी मार्बल की खेप प्रभावित होने के कारण करीब एक सप्ताह में रेट में 20 प्रतिशत तक का इजाफा हो गया है। स्टॉक कम और खपत अधिक होने से बाजार में मांग के मुकाबले आपूर्ति का संतुलन बिगड़ने लगा है। मार्बल व्यापारी कपिल लखौटिया ने बताया कि तुर्किए और ईरान के मार्बल टाइल्स की गुणवत्ता अच्छी और दाम भी कम होते हैं। इस वजह से इसकी मांग बाजार में काफी है। खासकर फ्लोरिंग के काम के लिए इन दोनों देशों के मार्बल टाइल्स का उपयोग काफी संख्या में होता है। लेकिन युद्ध के कारण पिछले कुछ दिनों से शिपमेंट रुके हुए हैं। हवाई और समुद्री मार्ग बंद होने से नए ऑर्डर मिलना मुश्किल हो गया है। अगर यह स्थिति लंबी चली तो व्यापार को भारी नुकसान होगा।
विज्ञापन

----
- ईरान-इस्राइल संघर्ष ने वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ला दिया है, जिससे परिवहन लागत भी बढ़ी है। नोएडा के मार्बल टाइल्स मार्केट में ईरानी मार्बल टाइल्स की आपूर्ति मुख्य रूप से दुबई और मुंबई के रास्ते होती है। लेकिन क्षेत्रीय तनाव के कारण इन मार्गों पर भी असर पड़ा है। युद्ध लंबा खिंचा तो नए ऑर्डर रद्द होने और पुराने ऑर्डर रुकने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विकास जैन, यूपी युवा व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष।
- मौजूदा समय में हर कोई अपने आशियाने को सजाना संवारना चाहता है। ऐसे में टाइल्स और मार्बल बेहतरीन ऑप्शन हैं। लोग घर की सीढि़यां, फ्लोरिंग, दीवार तक को टाइल्स से सजाकर एक नया लुक देने की कोशिश करते हैं। इसके कारण यह बाजार लगातार बढ़ रहा है। लेकिन युद्ध जैसे हालात ने इस कारोबार पर विपरीत असर डाला है।
- नवनीत गुप्ता, कारोबारी व चेयरमैन यूपी युवा व्यापार मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed