{"_id":"6798ebdf6b4e2e80c601b0e4","slug":"ipu-ug-pg-and-phd-admission-process-from-february-1-noida-news-c-340-1-del1011-77815-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीयू : यूजी, पीजी व पीएचडी दाखिला प्रक्रिया एक फरवरी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीयू : यूजी, पीजी व पीएचडी दाखिला प्रक्रिया एक फरवरी से
विज्ञापन
-40 हजार से अधिक सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा, ब्रोशर किया जारी
-हर प्रोग्राम में एक सीट एकल बालिका के लिए आरक्षित, दो फीसदी सीटें खेल कोटे से भरेंगी
-3 साल के एलएलबी पाठ्यक्रम के साथ, पीजी पर स्तर पर कुछ नए प्रोग्राम किए जा रहे शुरू
-दाखिले के लिए सीईटी का आयोजन 26 अप्रैल से 18 मई तक विभिन्न शहरों में किया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में यूजी, पीजी व पीएचडी में दाखिले के लिए आवेदन की रेस एक फरवरी से शुरू होने जा रही है। आईपीयू से संबद्ध 106 कॉलेजों, 18 विश्वविद्यालय स्कूलों (विभाग) में स्नातक, स्नातकोत्तर व पीएचडी प्रोग्राम की 40 हजार से अधिक सीटों के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन www.ipu.ac.in से कर सकते हैं। कुलपति प्रो. डॉ. महेश वर्मा ने मंगलवार को दाखिला प्रक्रिया के लिए दाखिला ब्रोशर (प्रोस्पेक्टस) जारी कर दिया। इस बार न केवल एकल बालिका बल्कि खेल कोटे का लाभ भी छात्रों को मिलेगा।
इस साल की दाखिला प्रक्रिया में यूजी व पीजी स्तर पर कुछ नए प्रोग्राम की शुरूआत की जा रही है। इनमें तीन वर्षीय एलएलबी प्रोग्राम के साथ-साथ एमएससी इन मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स, एमएससी इन माइक्रोबायोलॉजी, बीपीटी फिजियोथेरेपी, एप्लाइड जियो इन्फॉर्मेटिक्स में पीजी प्रोग्राम और रेडियोलॉजिकल फिजिक्स में पीजी डिप्लोमा कोर्स शामिल है। इस कारण से कुल सीटों में करीब 250 से अधिक सीटों का इजाफा हो जाएगा। बीते साल 1600 के करीब नई सीटें जोड़ी गई थी। कुलपति प्रो डॉ महेश वर्मा ने ब्रोशर जारी करते हुए कहा कि लड़कियों को पढ़ाई में लाभ देने के लिए इस बार से प्रत्येक प्रोग्राम में एक सीट एकल बालिका कोटे के लिए आरक्षित होगी। इसके साथ ही छात्रों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए अब आईपीयू में खेल कोटे से भी दाखिले होंगे। खेल कोटे के तहत किसी विशेष कार्यक्रम में दाखिले का अधिकतम दो फीसदी खेल कोटे से भरा जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
26 अप्रैल से 18 मई तक होगा सीईटी का आयोजन
आईपीयू में दाखिले के लिए कुल 52 कॉमन एंट्रेस टेस्ट(सीईटी) का आयोजन 26 अप्रैल से 18 मई के बीच किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग शहरों में सेंटर बनाए जाएंगे। जिस भी शहर से 50 से अधिक आवेदन आएंगे, वहां इस प्रवेश परीक्षा के लिए सेंटर बनाया जाएगा। एमबीए में दाखिला कैट के माध्यम से, एलएलबी और एलएलएम में क्लैट यूजी-पीजी के माध्यम से होंगे। इसके लिए ऑनलाइन काउंसलिंग एक मई से शुरू होगी। अन्य कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन काउंसलिंग दो जून से शुरु होगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
कई माध्यमों से लिया जा सकेगा दाखिला
आईपीयू में दाखिला कई माध्यमों से लिया जा सकता है। जिसमें राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाएं(जेईई मेन्स, नीट, यूजी, पीजी, कैट, सीएमएटी, निम्सेट, क्लैट(यूजी-पीजी), नाटा) शामिल हैं। वहीं दूसरे स्तर पर आईपीयू के कॉमन एंट्रेस टेस्ट(सीईटी) के माध्यम से, सीयूईटी यूजी और पीजी और कुछ कार्यक्रमों में योग्यता परीक्षाओं के मेरिट के माध्यम से दाखिला होगा। सीटें खाली रहने पर 20 स्नातक डिग्री कार्यक्रमों और 18 स्नातकोत्तर डिग्री प्रोग्राम में सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट) से दाखिले होंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आवेदन और काउंसलिंग शुल्क का भुगतान एक साथ करना होगा
आईपीयू में दाखिले के इच्छुक छात्रों को इस बार आवेदन शुल्क और काउंसलिंग शुल्क का अलग-अलग भुगतान नहीं करना है। छात्रों की सहूलियत के लिए इस बार आवेदन शुल्क 1500 रुपये और काउंसलिंग शुल्क 1000 रुपये एक साथ 2500 रुपये शुल्क के रूप में लिया जाएगा। कुलपति ने बताया कि अक्सर छात्र आवेदन शुल्क का भुगतान कर देते थे, लेकिन काउंसलिंग शुल्क का भुगतान नहीं करने से दाखिला से चूक जाते थे। ऐसे में इस बार एकमुश्त भुगतान ले लिया जाएगा। इससे आवेदक काउंसलिंग के लिए असीमित अवसर प्राप्त कर सकते हैं। पहले हर बार काउंसलिंग के लिए उन्हें एक हजार रुपये शुल्क का भुगतान करना होता था।
-- -- -- -- -- -- --
इन कोर्सेज की प्रवेश प्रक्रिया में किए गए बदलाव
-बीएससी नर्सिंग में पोस्ट बेसिक प्रोग्राम में पहले केवल सीईटी से दाखिला होता था। इस साल से इसमें साक्षात्कार और योग्यता परीक्षाओं के मेरिट को भी शामिल किया गया है।
-भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित में बीएससी एमएससी ड्यूल डिग्री कोर्स में दाखिला पहले जेईई मेन स्कोर और सीयूईटी से होता था, इस साल सीईटी और योग्यता परीक्षा के मेरिट को भी शामिल कर दिया गया है।
-एमएस पैकेजिंग टेक्नोलॉजी में पहले केवल सीईटी और सीयूईटी से दाखिला होता था, इस साल से गेट, यूजीसी नेट, सीएसआईआर-नेट को भी शामिल किया गया है।
-बीएस पैकेजिंग टेक्नोलॉजी में पहले केवल सीईटी और सीयूईटी से दाखिला था, इस साल से जेईई एडवांस्ड, जेईई मेन्स, नीट को भी शामिल किया गया है।
-एम टेक फूड प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी व एमटेक बायोटेक्नोलॉजी में पहले केवल गेट और सीईटी थे अब योग्यता परीक्षा के मेरिट भी शामिल किया गया है।
-बीएससी पर्यावरण विज्ञान व एमएससी पर्यावरण प्रबंधन में पहले केवल सीयूईटी और योग्यता परीक्षा की मेरिट थी। अब इसमें सीईटी को भी शामिल किया गया है।