{"_id":"648b12e30a526fcaea099157","slug":"ipu-opportunity-to-apply-till-june-30-in-barc-and-weekend-program-noida-news-c-340-1-del1011-16238-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीयू : बीआर्क और वीकेंड प्रोग्राम\n में 30 जून तक आवेदन का अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीयू : बीआर्क और वीकेंड प्रोग्राम में 30 जून तक आवेदन का अवसर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के बीआर्क और कुछ वीकेंड प्रोग्राम (एग्जिक्यूटिव एमबीए प्रोग्राम), एलएलएम प्रोग्राम, पीजी डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी, साइबर डिजॉस्टर एंड ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी प्रोग्राम में 30 जून तक दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। बीआर्क प्रोग्राम में दाखिला नाटा और बारहवीं के स्कोर के आधार पर होगा।
कैंपस स्कूल के अलावा पांच अन्य संबंधित संस्थानों में इस प्रोग्राम की पढ़ाई होती है। इस प्रोग्राम की कुल 400 सीटें हैं। वीकेंड प्रोग्राम में दाखिले क्वालिफाइंग परीक्षा के स्कोर और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर दिए जाते हैं। साथ ही एक साल का कार्य अनुभव जरूरी है। ये प्रोग्राम कैंपस स्कूल में उपलब्ध है। कामकाजी लोगों की सुविधा के लिए कक्षाएं शनिवार और रविवार को लगती हैं। वीकेंड एमबीए प्रोग्राम की कुल 120 सीट हैं। वीकेंड एलएलएम में कुल सीट 40 है। साइबर सिक्योरिटी के पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम में कुल सीट 70 हैं।