{"_id":"66436a2f811f6cb229097e04","slug":"ip-university-released-most-of-the-cet-results-noida-news-c-340-1-del1011-48431-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आईपी यूनिवर्सिटी ने ज्यादातर सीईटी के परिणाम जारी किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आईपी यूनिवर्सिटी ने ज्यादातर सीईटी के परिणाम जारी किए
विज्ञापन
-82 सीईटी में से 53 के परिणाम घोषित किए गए विश्वविद्यालय प्रशासन ने
-02 एमफिल प्रोग्राम के सीईटी के परिणाम जून के पहले सप्ताह में जारी होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरू गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) ने विभिन्न यूजी-पीजी प्रोग्राम में दाखिले के लिए बीते दिनों हुई सीईटी(कॉमन एंट्रेस टेस्ट) के परिणाम जारी करना शुरू कर दिया है। 82 सीईटी आधारित प्रोग्राम में से 53 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। हाल ही में 11 और 12 मई को आयोजित सीईटी के परिणाम भी 17 मई को जारी कर दिए जाएंगे।
विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि 12 मई को हुई सीईटी परीक्षा के प्रश्न पत्र व आंसर की को लेकर विद्यार्थियों को कोई आपत्ति है तो वह अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें प्रति प्रश्न 200 रुपये का भुगतान करना होगा। वह 15 मई शाम छह बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। वहीं, दो एमफिल प्रोग्राम के लिए आयोजित सीईटी के परिणाम भी जून के प्रथम सप्ताह में जारी कर दिए जाएंगे। यूनिवर्सिटी की ओर से अपने तयशुदा समय से पहले सीईटी के परिणाम जारी किए जा रहे हैं जिससे कि उन प्रोग्राम के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया जल्दी शुरू हो सके। यूनिवर्सिटी उन प्रोग्राम के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया जल्द ही शुरू करेगी। सीईटी परिणाम, काउंसलिंग शेड्यूल एवं विवरण के लिए आवेदकों से सलाह है कि वे यूनिवर्सिटी की दोनों वेबसाइट https://ipu.admissions.nic.in और www.ipu.ac.in को समय-समय पर देखते रहें।