{"_id":"6903ce27a508daecbd06880a","slug":"investigation-into-the-dustbin-scam-in-the-nagar-panchayat-begins-na-news-c-206-1-mhg1007-162912-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नगर पंचायत में डस्टबिन घोटाले की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नगर पंचायत में डस्टबिन घोटाले की जांच शुरू
विज्ञापन
घुघली। नगर पंचायत घुघुली में करोड़ों रुपये के डस्टबिन खरीद घोटाले की जांच के लिए लखनऊ से आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन की टीम नगर पंचायत कार्यालय पहुंची, और संबंधित दस्तावेजों की गहनता से जांच शुरू की। टीम में दो इंस्पेक्टर शामिल हैं, जिन्होंने पूर्व सभासदों और बड़े बाबू से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए।
वर्ष 2018 में नगर पंचायत द्वारा खरीदे गए डस्टबिनों में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की गई थीं। शासनादेश की अनदेखी कर ई-टेंडर की जगह ऑफलाइन प्रक्रिया अपनाई गई थी। निविदा में शामिल तीनों फर्में तकनीकी रूप से अयोग्य थीं, फिर भी उनकी वित्तीय निविदाएं खोली गईं।
जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि जिस फर्म को ठेका मिला, उसने किसी दूसरी कंपनी की एफडीआर जमा की थी। बाजार में जहां एक डस्टबिन की कीमत सिर्फ 3400 से 3600 रुपये थी, वहीं नगर पंचायत ने इन्हें 14,160 रुपये प्रति नग की दर से खरीदा था।
विज्ञापन
ईओडब्ल्यू की विवेचक सुधा सिंह के नेतृत्व में जांच टीम घोटाले में शामिल अधिकारियों, कर्मचारियों और फर्मों की भूमिका की जांच व पता लगाने में जुटी है। जल्द ही कई बड़े नामों के सामने आने की संभावना जताई जा रही है।