फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Investigation conducted at three places including five star hotel in Mumbai in Bibhav case

Noida News: बिभव मामले में मुंबई में पांच सितारा होटल समेत तीन जगहों पर हुई जांच

Wed, 22 May 2024 08:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 08:50 PM IST
विज्ञापन
Investigation conducted at three places including five star hotel in Mumbai in Bibhav case
मुख्यमंत्री आवास पर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट करने का मामला
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों जगह सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लोगों से पूछताछ की
बिभव ने बताया, होटल में हैंग होने से मोबाइल फॉर्मेट किया था
बुधवार सुबह टीम बिभव को लेकर लौटी, आज खत्म होगा रिमांड
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री आवास पर आप सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट करने के मामले में बिभव कुमार को मुंबई में पांच सितारा होटल सहित तीन जगह ले जाया गया। यहां पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले और कई लोगों से पूछताछ की। इस दौरान बिभव ने माना कि उन्होंने मुंबई के होटल में हैंग होने से आईफोन-15 को फॉर्मेट किया था, लेकिन डाटा कॉपी नहीं कर सके। हालांकि, पुलिस बिभव की इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डाटा किसी दूसरे व्यक्ति को कॉपी करवाया गया है। सीसीटीवी की मदद से पुलिस दूसरे व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने होटल स्टाफ के अलावा उन जगहों की पड़ताल की जहां की लोकेशन मिली थी। इसके बाद पुलिस बुधवार सुबह बिभव को लेकर दिल्ली आ गई। पुलिस का कहना है कि लगातार बिभव पुलिस की पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने स्वाति मालीवाल से मारपीट नहीं की। बृहस्पतिवार को बिभव का पुलिस रिमांड समाप्त हो जाएगा। इसके बाद पुलिस बिभव को कोर्ट में पेश कर और रिमांड मांग सकती है। जांच में पुलिस को बिभव के मोबाइल की लोकेशन मुंबई में मिली थी। उसकी जब गहनता से पड़ताल की तो मुंबई में तीन अलग-अलग जगह के होने का पता चला। इसके आधार पर ही पुलिस मुंबई के तीनों स्थानों पर गई थी।
विज्ञापन

किसी दूसरे व्यक्ति को मोबाइल लेकर भेजने की आशंका
पुलिस ये भी दावा कर रही है कि बिभव ने चालाकी से काम लेते हुए मोबाइल को लेकर किसी दूसरे व्यक्ति को मुंबई भेजा था। इस बीच वह दिल्ली में ही रहकर सबूत नष्ट करते रहे। इस बात में कितनी सचाई है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article