फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Investigation begins of irregularities in organizing MotoGP

Noida News: मोटो जीपी बाइक रेस के आयोजन में अनियमितता के आरोपों की जांच शुरू

Thu, 28 Mar 2024 07:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
Investigation begins of irregularities in organizing MotoGP
- यमुना प्राधिकरण के सीईओ ने मुख्य आयोजक समेत अन्य कंपनियों को नोटिस जारी कर पक्ष रखने के लिए कहा
विज्ञापन

- जेवर विधायक ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर लगाए थे गंभीर आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर सितंबर में हुई मोटो जीपी बाइक रेस के आयोजन में अनियमितता के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने मुख्य आयोजक फेयर स्ट्रीट स्पोर्ट्स समेत अन्य कंपनियों को नोटिस जारी कर पक्ष रखने को कहा है। आरोपों की जांच रिपोर्ट इन्वेस्ट यूपी समिति को भेजी जाएगी।
बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर सितंबर 2023 में मोटो जीपी बाइक रेस के लिए प्रदेश सरकार ने 18 करोड़ रुपये दिए थे। आयोजन में अनियमितता बरतने के गंभीर आरोप लगे हैं। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र को पत्र लिखकर आयोजक कंपनी फेयर स्ट्रीट स्पोर्ट्स को दी गई धनराशि का ऑडिट और अनुबंध की शर्त के पालन की जांच कराने की मांग की थी। आयोजक कंपनी ने स्पेन की डोरना कंपनी को लाइसेंस शुल्क का 120 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया। इसके अलावा बाइक रेसिंग के लिए ट्रैक तैयार करने वाली कंपनी सालिटियर इंजीनियरिंग का 6 करोड़ रुपये, जेपी समूह का 14 करोड़ रुपये, हाउसकीपिंग और सुरक्षा उपलब्ध कराने वाली कंपनियों के 5 करोड़ समेत अन्य कंपनियों का भुगतान बकाया हैं। विधायक के मुताबिक आयोजन कंपनी के पैसे हड़पने की आशंका को देखते हुए ऑडिट होना जरूरी है।
विज्ञापन

मामले की जांच की जिम्मेदारी यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ़ अरुणवीर सिंह को सौंपी गई है। सीईओ ने बताया कि सभी संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया गया है। दस्तावेजों के साथ अपनी बात रखने को कहा गया है। आरोपों की जांच कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed