{"_id":"686680041b44534ffc04199c","slug":"internet-misleads-customers-bushes-and-broken-roads-are-becoming-a-hindrance-in-business-grnoida-news-c-23-1-lko1064-67021-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: इंटरनेट ग्राहकों को रास्ता भटका देता है, झाड़ियां और टूटी सड़कें बन रहीं कारोबार में रोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: इंटरनेट ग्राहकों को रास्ता भटका देता है, झाड़ियां और टूटी सड़कें बन रहीं कारोबार में रोड़ा
विज्ञापन
मुथुरापुर बाजार के व्यापारियों की शिकायत, अधिकतर स्ट्रीट लाइटें खराब, सफाई भी ठीक से नहीं होती
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। मथुरापुर बाजार की सड़कें टूट गई हैं। दोनों किनारे बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। इस कारण लोग बाजार आने से कतराते हैं। व्यापारियों ने कहा कि इसका असर उनके कारोबार पर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अगर कोई इंटरनेट पर बाजार का रास्ता तलाशता है तो उसे उधर-उधर भटकना पड़ता है।
बृहस्पतिवार को संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने कई समस्याएं रखीं। उन्होंने कहा कि सड़क पर बने गड्ढे में बारिश के दौरान पानी भर जाता है। इससे हादसे का खतरा रहता है। यहां की अधिकतर स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। नियमित सफाई भी नहीं होती है। नालियां जाम होने के कारण सड़क पर गंदा पानी बहता है। इस संबंध में अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
-- -- -- -- -- -- --
सड़कें टूटी हैं। इसके दोनों किनारे झाड़ियां उग गई हैं। इस वजह से लोग बाजार नहीं आते हैं। -कपिल भाटी
बाजार आने के लिए कोई इंटरनेट का सहारा लगता है तो वह इधर-उधर भटक जाता है। - गोपाल शर्मा
बाजार के लिए सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था नहीं है। इससे सामान लाने में परेशानी होती है। - राहुल कुमार
बारिश में सड़कों के गड्ढों में जलभराव हो जाता है। इसमें बाइक सवार गिरकर घायल हो जाते हैं। - अमन जैन
बाजार की अधिकतर स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। इस वजह से शाम के वक्त अंधेरा छा जाता है। -पवन भड़ाना
नियमित झाड़ू न लगने से गंदगी फैली रहती है। इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। - दीपक कुमार