{"_id":"68bc2f23d402a47c230f64e6","slug":"international-drug-supplier-gang-busted-noida-news-c-340-1-del1004-103853-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ सप्लायर गिरोह का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ सप्लायर गिरोह का भंडाफोड़
विज्ञापन
विज्ञापन
-बैंकॉक व थाईलैंड से ओजी गांजा मंगाकर देश में करते थे सप्लाई
-6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बैंकॉक व थाईलैंड से गांजा मंगवाकर भारत में सप्लाई करने वाले वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कुल 5.737 किलोग्राम गांजा (अंतरराष्ट्रीय ओजी गांजा सहित) बरामद किया गया है।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि ओजी गांजा उच्च गुणवत्ता वाला गांजा होता है। शाखा में तैनात इंस्पेक्टर अखिलेश बाजपेयी की टीम को 26 अगस्त, 2025 को मिली सूचना के बाद दो कारों से 3.708 किलोग्राम ओजी गांजा बरामद करने के साथ गोल्डन मेंशन होटल, केशोपुर मंडी, दिल्ली के पास दो तस्करों प्रताप सिंह और मेहराज खान को गिरफ्तार कर लिया। इनसे पूछताछ के बाद थाईलैंड से गांजा मंगवा रहे अनिल कुमार सिंह को एक सितंबर को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया। उसके आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) स्थित अपने पैतृक गांव में एक कार से 2.029 किलोग्राम गांजा (ओजी) बरामद किया गया। इसके बाद तीन आरोपी हरप्रीत सिंह, राजवंत सिंह और सुरजीत सिंह को तीन सितंबर को चंदर विहार, दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
ओजी गांजा दिल्ली-एनसीआर में करते थे सप्लाई
जांच में पता लगा है कि अनिल और ईशान इस गिरोह को चला रहे थे। ये बैंकॉक, थाईलैंड से भारत, विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर में ओजी गांजा की तस्करी कर रहे थे। कार्टेल ने ओजी गांजा लगभग थाईलैंड में 1.5 लाख प्रति किलोग्राम की दर से गांजा खरीदते और दिल्ली-एनसीआर में इसे 6-7 लाख प्रति किलोग्राम की दर से बेचते।
विज्ञापन
बैंकाक में रहता था अनिल
आजमगढ़ का रहने वाला अनिल कुमार सिंह पहले बैंकॉक में रहता था। वह माल की खेप और उसकी डिलीवरी का प्रबंध करता था। सुरजीत सिंह, प्रताप सिंह हरप्रीत सिंह और राजवंत सिंह मालवाहकों की भर्ती करने के साथ टूर का प्रबंधन करते थे। बैंकॉक में स्थानीय आपूर्तिकर्ता गांजे के सीलबंद पैकेटों को मालवाहकों को दे देते थे। ये अमृतसर, चंडीगढ़, मुंबई और दिल्ली के हवाई अड्डों पर लौटकर मेहराज खान और प्रताप सिंह से संपर्क करते और दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करते थे।