फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Interest amount credited to 40 lakh PF accounts in Noida.

Noida News: नोएडा के 40 लाख पीएफ खातों में ब्याज राशि हुई क्रेडिट

Mon, 13 Jul 2026 07:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Interest amount credited to 40 lakh PF accounts in Noida.
फोटो
विज्ञापन

नोएडा के 40 लाख पीएफ खातों में ब्याज राशि हुई क्रेडिट
-कुल 54 लाख खातों में 15 जुलाई तक 8.25 प्रतिशत ब्याज जमा करने का लक्ष्य, शेष खातों में प्रक्रिया जारी

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 8.25 प्रतिशत ब्याज पीएफ खातों में क्रेडिट करने का कार्य तेजी से कर रहा है। नोएडा क्षेत्र में करीब 54 लाख पीएफ खाते हैं। इनमें से अब तक लगभग 40 लाख खातों में ब्याज की राशि क्रेडिट की जा चुकी है। शेष खातों में भी निर्धारित समयसीमा के अनुसार 15 जुलाई तक ब्याज जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

क्षेत्रीय कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों में वेबसाइट और आईटी सिस्टम से जुड़ी तकनीकी दिक्कतों के कारण ब्याज क्रेडिट की रफ्तार कुछ धीमी हुई थी। अब अधिकांश तकनीकी समस्याओं का समाधान हो चुका है और प्रक्रिया पहले की तुलना में तेजी से चल रही है। पिछले एक वर्ष के दौरान नोएडा कार्यालय के अंतर्गत पीएफ खातों की संख्या में 10 से 15 फीसदी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्तमान में 11 लाख से अधिक सक्रिय पीएफ खाते हैं। अधिकारियों का कहना है कि नए प्रतिष्ठानों के पंजीकरण और रोजगार के अवसर बढ़ने से सक्रिय खातों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

कार्यालय के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए घोषित 8.25 प्रतिशत ब्याज प्रत्येक खाताधारक के पीएफ बैलेंस के अनुसार उनके खाते में जमा किया जा रहा है। जिन खाताधारकों के खातों में अभी तक ब्याज नहीं पहुंचा है, उन्हें निर्धारित तिथि तक राशि भेजी जाएगी। इस प्रक्रिया में उन पीएफ खातों में ब्याज की राशि नहीं भेजी जाएगी, जो खाते पिछले तीन साल निष्क्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट -
नोएडा क्षेत्र के 40 लाख से अधिक पीएफ खातों में ब्याज की राशि क्रेडिट की जा चुकी है। शेष खाताधारकों के खातों में भी निर्धारित समयसीमा के अंदर ब्याज जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
- सुयश पांडे- क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed