{"_id":"6143a3978ebc3eafb7564c7d","slug":"instructions-to-speed-up-connectivity-work-with-noida-airport-noida-news-noi605015966","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा एयरपोर्ट के साथ कनेक्टिविटी का काम तेज करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा एयरपोर्ट के साथ कनेक्टिविटी का काम तेज करने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण के साथ इसकी कनेक्टिविटी को अधिक से शहरों, जिलों व प्रदेश से बढ़ाने पर सरकार व अधिकारी काम कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह (अवकाशप्राप्त) ने दिल्ली में एनएचएआई, यीडा व नोएडा एयरपोर्ट बनाने वाली विदेशी कंपनी ज्यूरिख की भारतीय कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों से बैठक की। इसमें उन्होंने कनेक्टिविटी बढ़ाने और तेजी से काम करने के निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि एयरपोर्ट को खुर्जा भी जोड़ा जा रहा है। इसके लिए बुलंदशहर-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को खुर्जा-जेवर रोड से जोड़ने के लिए दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक स्थित खुर्जा जंक्शन के पास फ्लाईओवर के निर्माण को भी सरकार ने मंजूरी दी है।
वहीं, पॉड टैक्सी, एक्सप्रेस मेट्रो, बुलेट ट्रेन व विभिन्न मार्गों से भी कनेक्टिविटी बढ़ाने और इनका काम एयरपोर्ट के निर्माण से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। वीके सिंह ने अधिकारियों से कहा कि एयरपोर्ट निर्माण के साथ ही कनेक्टिविटी नेटवर्क का काम भी पूरा किया जाए, ताकि एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने से पहले कनेक्टिविटी को लेकर किसी भी क्षेत्र के लोगों को दिक्कत न आए। वह यहां आसानी और कम समय में पहुंच सकें। इस मौके पर अधिकारियों ने दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन से नॉलेज पार्क तक कनेक्टिविटी देने और नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन से एयरपोर्ट तक एक्सप्रेस मेट्रो के संचालन के संबंध में हाल ही में डीएमआरसी से हुए करार को लेकर भी जानकारी दी। दिल्ली से वाराणसी के बीच 816 किमी तक बुलेट ट्रेन की एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी के बारे में भी बताया गया।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा जाएगा
एयरपोर्ट को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद एक्सप्रेसवे, चोला के पास ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से कनेक्टिविटी का काम तेजी से पूरी करने का निर्देश जनरल वीके सिंह ने दिए। कॉरिडोर से जोड़ने के लिए लिए सिर्फ 17 किमी रेलवे ट्रैक भी यहां बनाया जाएगा। बोड़ाकी के पास मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब प्रोजेक्ट में रेलवे, बस अड्डा व मेट्रो कनेक्टिविटी की जानी है। इसके काम में तेजी लाने के लिए अगली बैठक में रेल मंत्रालय के अधिकारियों से मंथन होगा।