{"_id":"6acb9d37431db1bfb4046796","slug":"instructions-to-remove-encroachments-from-drains-and-footpaths-noida-news-c-1-noi1095-4821882-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नाली और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नाली और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के निर्देश
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-144 में नालियों पर अवैध कब्जे और स्लैब डालकर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ आरडब्ल्यूए ने सख्त रुख अपनाया है। रविवार को आरडब्ल्यूए की टीम ने रेस्तरां संचालकों को नालियों पर किए गए अवैध कब्जे और स्लैब तत्काल हटाने की हिदायत दी। ऐसा नहीं करने पर प्राधिकरण की ओर से कड़ी कार्रवाई कराए जाने की चेतावनी दी गई। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संजय चौहान ने कहा कि नालों पर अतिक्रमण से क्षेत्र में आवागमन प्रभावित होता है और निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने रेस्टोरेंट संचालकों से नियमों का पालन करने और अतिक्रमण हटाने को कहा। वहीं, महासचिव भगत सिंह तोंगड़ ने नोएडा प्राधिकरण और पुलिस-प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की। ब्यूरो
विज्ञापन