फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Instructions to immediately stop transfer of teachers

Noida News: शिक्षकों के तबादले पर तुरंत रोक लगाने के निर्देश

Thu, 04 Jul 2024 06:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 06:52 PM IST
विज्ञापन
Instructions to immediately stop transfer of teachers
-दस साल से ज्यादा समय से एक ही स्कूल में पढ़ा रहे शिक्षकों के तबादले का मामला
विज्ञापन

-शिक्षा मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव को दिए तबादला प्रक्रिया की जांच कराने के आदेश

-स्पष्ट कहा, शिक्षकों से रिश्वत लेने में शामिल आरोपी पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के रातों रात तबादले करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शिक्षा मंत्री आतिशी ने दिल्ली के मुख्य सचिव को दिल्ली सरकार के एक स्कूल में दस साल से ज्यादा समय से पढ़ा रहे शिक्षकों के अनिवार्य तबादले के आदेश पर तुरंत रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पूरी तबादला प्रक्रिया में भ्रष्टाचार की जांच करने और किसी अफसर के शिक्षकों से रिश्वत लेने में शामिल होने पर उस पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहा है।

मालूम हो कि एक जुलाई को शिक्षा मंत्री द्वारा आदेश निरस्त करने के बावजूद शिक्षा निदेशालय द्वारा दो जुलाई देर रात को पांच हजार शिक्षकों का अनिवार्य तबादला ऑर्डर जारी कर दिया था। इस मामले को लेकर शिक्षा मंत्री आतिशी ने बृहस्पतिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि 11 जून को दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी किया। इस आदेश में कहा गया कि दिल्ली सरकार के स्कूलों में काम करने वाले वो शिक्षक जो एक ही स्कूल में 10 साल से ज्यादा समय से काम कर रहे हैं, उनका अनिवार्य तबादला होगा। शिक्षा मंत्री ने इस आदेश को गलत और शिक्षा विरोधी कहा। उन्होंने कहा कि मैंने इस आदेश को खारिज करने के लिए एक जुलाई को दिल्ली के शिक्षा सचिव और शिक्षा विभाग के निदेशक को निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


इसके बावजूद रातों रात शिक्षकों के तबादले के आदेश जारी कर दिए गए। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति का हवाला देते हुए कहा कि शिक्षकों के लिए बार-बार तबादले की प्रक्रिया बड़े स्तर पर नहीं होनी चाहिए। शिक्षकों को एक स्कूल में ही होना चाहिए और जब तक बहुत विशेष परिस्थितियां न हो तब तक शिक्षकों को एक ही स्कूल में पढ़ाना चाहिए। शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि मेरे आदेश के बावजूद दो जुलाई को देर रात 5000 शिक्षकों के तबादले का ऑर्डर निकाल दिया जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि शिक्षा मंत्री के आदेश के बावजूद शिक्षा प्रणाली पर इससे पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव के बावजूद दिल्ली सरकार के अधिकारी ऐसा ऑर्डर क्यों निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
भ्रष्टाचार की खबरों पर अपनाया सख्त रुख
उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि इस तबादले की प्रक्रिया में बहुत बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है। ऐसा कहा जा रहा है तबादले के लिए कई अफसरों ने रिश्वत ली है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार शिक्षकों का सम्मान करती है। शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार बच्चों की शिक्षा के साथ कोई भी समझौता नहीं करेगी। हमारी सरकार शिक्षकों का सम्मान करती है और हम हमेशा शिक्षकों के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed