फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Instead of using smartphone for five hours, read good books for one hour: Chief Minister

पांच घंटे स्मार्टफोन की जगह एक घंटे अच्छी किताबें पढ़ें : मुख्यमंत्री

Sun, 21 Sep 2025 02:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Instead of using smartphone for five hours, read good books for one hour: Chief Minister
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में चौथे गोमती पुस्तक मेले का उद्घाट
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में चौथे गोमती पुस्तक मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से कहा कि वे पांच घंटे स्मार्टफोन की जगह केवल एक घंटे पाठ्यक्रम से अलग रचनात्मक और ज्ञानवर्धक किताबें पढ़ें तो उनका जीवन सफल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पुस्तकें हमारे जीवन में सबसे अच्छे पथप्रदर्शक की भूमिका निभाती हैं। उन्होंने पुस्तक प्रदर्शनी में लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन भी किया। मेले में 200 से अधिक प्रकाशकों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगले नौ दिन तक लखनऊ विश्वविद्यालय में पुस्तक मेला चलेगा, जहां आने वाले पाठक ज्ञान और साहित्य के महाकुंभ का अनुभव कर सकेंगे। कहा, विवि में पढ़ने वाले सभी छात्र मेले से कम से कम एक ज्ञानवर्धक पुस्तक खरीदकर जरूर पढ़ें। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन से पहले प्रांगण में मौजूद नन्हे-मुन्ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया।
विज्ञापन

उन्होंने मंच से आंगनबाड़ी दीदीयों को पुस्तकें भेंट कीं। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि और तुलसीदास जी की मौलिक रचनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि मौलिक रचनाएं न केवल अमर होती हैं, बल्कि रचयिता को भी अमर बना देती हैं। मुख्यमंत्री ने भारतीय मनीषियों और ऋषियों का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारे यहां याज्ञवल्क्य जैसे ऋषियों ने समाज को ज्ञान का मार्ग दिखाया। उन्होंने याज्ञवल्क्य ऋषि और उनकी पत्नियों कात्यायिनी व मैत्रेयी का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि ज्ञान की खोज जीवन का सर्वोच्च लक्ष्य होना चाहिए। इस अवसर पर मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, सरकार के सलाहकार अवनीश अवस्थी, नेशनल बुक ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रो. मिलिंद सुधाकर मराठे, लखनऊ विवि की कुलपति प्रो. मनुका खन्ना, सुप्रसिद्ध लेखक फिल्म निर्माता और इतिहासकार चंद्र प्रकाश द्विवेदी, नेशनल बुक ट्रस्ट के डायरेक्टर युवराज मलिक सहित साहित्यप्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेन सिटिजन रीड्स, कंट्री लीड्स

मुख्यमंत्री ने भारतीय ज्ञान परंपरा का उल्लेख करते हुए तक्षशिला विश्वविद्यालय, पाणिनी, सुश्रुत और ब्रह्मवेत्ताओं की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि तक्षशिला का नाम भगवान राम के भाई भरत के पुत्र तक्ष के नाम पर रखा गया था। उन्होंने कहा कि पढ़ना और आगे बढ़ना भारत की परंपरा रही है और प्रधानमंत्री के विचार वेन सिटिजन रीड्स, कंट्री लीड्स, इसी संदेश का हिस्सा हैं।

बच्चों को भेंट की पीएम मोदी की पुस्तक एग्जाम वारियर्स

मुख्यमंत्री ने बच्चों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लिखी पुस्तक एग्जाम वारियर्स भेंट की। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे इस पुस्तक के सभी बिंदुओं का अध्ययन करें तो किसी भी परीक्षा या प्रतियोगिता में सफलता मिलना आसान हो जाएगा।

विश्व का पहला साहित्य वैदिक साहित्य : चंद्रप्रकाश द्विवेदी

उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध लेखक फिल्म निर्माता और इतिहासकार चंद्र प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि विश्व का पहला साहित्य वैदिक साहित्य है। उन्होंने कहा कि भाषा का विकास बाद में हुआ, इससे पहले भावनाओं की अभिव्यक्ति का जन्म हुआ। तुलसीदास के रामायण की रचना के बाद से 16वीं शताब्दी में भारत की आध्यात्मिक चेतना में बड़ा बदलाव हुआ।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed