फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Installment was deducted despite loan completion, account cleared on complaint

लोन पूरा होने के बावजूद कट रही थी किस्त, शिकायत पर खाता साफ

Fri, 05 Nov 2021 11:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Installment was deducted despite loan completion, account cleared on complaint
फरीदाबाद (संवाद)। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का 1.90 लाख लोन पूरा होने के बावजूद बुजुर्ग के खाते से किस्त की रकम कट गई। कस्टमर केयर पर शिकायत के बाद साइबर ठगों ने उनके खाते से 4.65 लाख रुपये निकाल लिए। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तिगांव रोड शिव कॉलोनी निवासी वामन राम ने पुलिस को बताया कि कारोबार के लिए योजना के तहत 1.90 लाख लोन लिया था। लोन पूरा होने के बाद भी खाते से 6,604 रुपये कट गए। उन्होंने इसकी शिकायत बैंक में की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) से इसकी शिकायत करने के लिए इंटरनेट से कस्टमर केयर नंबर खोजा और कॉल किया। फोन उठाने वाले कहा कि उनकी शिकायत दर्ज कर ली गई है। उनके एक ओटीपी भेजा। आरोपी ने कहा कि बिना ओटीपी बताए शिकायत रजिस्टर्ड नहीं होगी। ओटीपी बताते ही वामन राम के खाते से 4.65 लाख रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन

ऑनलाइन ऑर्डर करने में खाते से निकले 3.44 लाख
फरीदाबाद। ऑनलाइन खाना मंगाने के चक्कर में सेवानिवृत्त कैप्टन के खाते से 3.44 लाख रुपये गंवा दिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सूरजकुंड क्षेत्र निवासी बरकत अली सेना में कैप्टन थे। उन्होंने बताया कि उन्हें खाना मंगाना था। उन्होंने एक रेस्तरां का कस्टमर केयर नंबर सर्च कर फोन किया। फोन उठाने वाले ने खाने ऑनलाइन भुगतान करने को कहा। आरोप है कि उसी दौरान उस व्यक्ति ने उनका खाता हैक कर लिया। उनके खाते से पहले 50 हजार, फिर एक लाख 95 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद क्रेडिट कार्ड से 99 हजार रुपये की शॉपिंग कर ली गई। ठगी का अहसास होने पर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले दर्ज कर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed