{"_id":"6ab3fd60ba01a59d95092226","slug":"installation-of-intercoms-in-lifts-begins-after-two-years-of-effort-grnoida-news-c-23-1-lko1064-106961-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दो साल की कोशिश के बाद लिफ्टों में इंटरकॉम लगना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दो साल की कोशिश के बाद लिफ्टों में इंटरकॉम लगना शुरू
विज्ञापन
- आम्रपाली गोल्फहोम्स एंड किंग्सवुड सोसाइटी का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फहोम्स एंड किंग्सवुड सोसाइटी की लिफ्टों में इंटरकॉम लगाने का काम शुरू हो गया है। करीब दो साल की कोशिश के बाद अब यह सुविधा जमीन पर दिखाई देने लगी है। पिछले माह सभी लिफ्टों में कैमरे लगाए जाने के बाद अब इंटरकॉम की सुविधा भी दी जा रही है। इससे लिफ्ट में फंसने की स्थिति में लोग तुरंत मदद के लिए संपर्क कर सकेंगे।
कंप्लायंस कमेटी के सदस्य एडवोकेट अंशुल पांडेय ने बताया कि सोसाइटी में लिफ्ट सुरक्षा को लेकर लगातार काम किया जा रहा था। एओए टीम और कोर्ट रिसीवर कार्यालय के सहयोग से इंटरकॉम लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि सोसाइटी में कुल 56 टावर, 5,086 फ्लैट और करीब पांच हजार परिवार रहते हैं। पूरे परिसर में 126 लिफ्ट हैं। इनमें से अभी तीन टावरों की लिफ्ट में इंटरकॉम लगाए जा चुके हैं। बाकी टावरों की लिफ्ट में भी इंटरकॉम लगाने का काम जारी है। उन्होंने कहा कि लिफ्ट में कैमरा और इंटरकॉम दोनों सुविधाएं सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। कैमरे लगने से लिफ्ट के अंदर की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी और इंटरकॉम के जरिए आपात स्थिति में लिफ्ट के अंदर मौजूद व्यक्ति सीधे संबंधित सुरक्षा टीम से संपर्क कर सकेगा।126 लिफ्टों वाली इतनी बड़ी सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना जरूरी है। सभी लिफ्टों में इंटरकॉम की सुविधा उपलब्ध होने के बाद आपात स्थिति में निवासियों को तुरंत मदद मिल सकेगी। निवासियों ने बताया कि 23 अगस्त नई एओए का गठन हुआ था, जिसके अध्यक्ष अमरनाथ शर्मा हैं। नई एओए के साथ समन्वय कर लिफ्ट सुरक्षा से जुड़े कामों को आगे बढ़ाया जा रहा है। बाकी लिफ्टों में भी इंटरकॉम लगाने की प्रक्रिया जारी है।
- इंटरकॉम लगने से हम काफी खुश हैं। लिफ्ट में किसी तरह की परेशानी होने पर अब तुरंत संपर्क किया जा सकेगा। - जितेन्द्र मुरारी
- लिफ्ट में कैमरे लगने के बाद अब इंटरकॉम की सुविधा भी शुरू हो रही है। यह सोसाइटी के लिए अच्छी बात है। - सलोनी
- बच्चों और बुजुर्गों के अकेले लिफ्ट इस्तेमाल करने पर चिंता रहती थी। अब उन्हें भेजते समय ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगे।- श्वेता
- करीब दो साल से इस सुविधा का इंतजार था। अब जब इंटरकॉम लगना शुरू हो गया है तो काफी राहत मिली है। - स्वाति