फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   inspection

निरीक्षण

Thu, 02 Sep 2021 10:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
inspection
फिरोजपुर झिरका। शहर के नवनियुक्त एसडीएम रणबीर सिंह ने बृहस्पतिवार को सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बागवानी विभाग के कार्यालय में ताला लटका मिला। ऐसे में एसडीएम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। कई अन्य कार्यालयों में नदारद अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि समय पर कार्यालय आएं और सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं। सरकार की नीतियों को जनता तक नहीं पहुंचाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम रणबीर सिंह ने बृहस्पतिवार को सुबह प्रशासनिक भवन में चल रहे सरकारी कार्यालय तहसील, खाद्य आपूर्ति विभाग, रोजगार कार्यालय, सहकारी समिति, बागवानी विभाग, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बाल विकास परियोजना कार्यालय में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने समय पर नहीं आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ सख्त दिशा निर्देश दिए। एसडीएम ने सरकारी कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को समय पर कार्यालय में आना और समय पर जनता के कार्यों को निपटाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश में कहां कि सभी अधिकारी सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में मदद करें और समय अनुसार सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं। किसी भी गरीब आदमी को नाजायज परेशान नहीं करें। किसी भी अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ बिना वजह परेशान करने की शिकायत आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

समय-समय पर हो निरीक्षण
उपमंडल अधिकारी नागरिक द्वारा सरकारी कार्यों में औचक निरीक्षण को लेकर अन्य सरकारी विभाग के कार्यालयों में भी हड़कंप रहा। वहीं लगों का कहना है कि समय-समय पर अधिकारियों को ऐसे निरीक्षण करते रहना चाहिए। जिससे समय पर कार्यालय नहीं आने वाले अधिकारी और कर्मचारियों पर लगाम लगाई जा सके। वहीं लोगों को कहना है कि बागवानी विभाग का अधिकांश समय ताला लटका रहता है और कार्यालय आराम के लिए खाट लगाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटोऱ् औचक निरीक्षण के दौरान उपमंडल अधिकारी नागरिक रणबीर सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed