फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Insects found in the food of Corona patients

नोएडाः कोविड अस्पताल में कोरोना मरीजों के खाने में निकले कीड़े, तस्वीरें और वीडियो वायरल

Wed, 16 Sep 2020 09:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 16 Sep 2020 09:18 AM IST
विज्ञापन
Insects found in the food of Corona patients
नोएडा में कोविड सेंटर के खाने में निकला कीड़ा - फोटो : अमर उजाला

नोएडा के कोविड अस्पताल में मरीजों के खाने में कीड़े निकलने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो सेक्टर-39 स्थित कोविड अस्पताल का बताया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू करते हुए ठेकेदार को हटा दिया है।

विज्ञापन


कोविड मरीजों के खाने में कीड़े निकलने के वीडियो पहले भी सामने आ चुके हैं। सोमवार को भी ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ। कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों का आरोप है कि मंगलवार सुबह के नाश्ते में भी कीड़े निकले।
विज्ञापन


इस वजह से मरीजों ने खाना तक नहीं खाया और भूखे रहे। मरीजों का आरोप है कि अस्पताल में लगातार खराब खाना दिया जा रहा है। इसकी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। इसे लेकर सोमवार को कोविड अस्पताल के एक वार्ड में हंगामा भी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों ने अस्पताल परिसर में गंदगी होने की भी शिकायत की है। वहीं सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि ठेकेदार को हटा दिया गया है। 18 सितंबर से नया ठेकेदार जिम्मेदारी संभाल लेगा। जब तक बाहर से खाना मंगाकर मरीजों को दिया जाएगा। अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। साथ ही, वीडियो की जांच भी की जा रही है।


152 नए मरीज, 201 ठीक हुए
नोएडा में मंगलवार को नए संक्रमित मरीजों से ज्यादा संख्या स्वस्थ होने वालों की रही। रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 152 नए मामले सामने आए, वहीं 201 लोगों ने महामारी को मात दी। जिले में अब तक कुल 10, 482 मरीज सामने आए हैं, इनमें से 8506 स्वस्थ हो चुके हैं। सोमवार (1979) के मुकाबले मंगलवार को सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 1928 रह गई। सक्रिय केस के मामले में जिला, प्रदेश में 7वें स्थान पर है। कोरोना संक्रमण से अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना से मौत का प्रतिशत प्रदेश के अन्य जिलों के मुकाबले कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed