फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Innocent dies after falling from 12th floor on first birthday

पहले जन्मदिन पर 12वीं मंजिल से गिरकर मासूम की मौत

Mon, 23 Aug 2021 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Innocent dies after falling from 12th floor on first birthday
रिवान की फाइल फोटो। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के कासा ग्रीन-1 सोसाइटी में पहले जन्मदिन पर मासूम की 12वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मासूम सीढ़ियों पर लगी ग्रिल में नीचे खाली हिस्से से सीधे बेसमेंट में जा गिरा। अचानक हुए हादसे के बाद जन्मदिन में तैयारी में जुटे परिवार में मातम छा गया। बच्चे की मौत के बाद सोसाइटी के लोग भी स्तब्ध रह गए।
विज्ञापन

सोसाइटी के टॉवर ए-1 के 12वीं मंजिल पर फ्लैट नंबर 1206 में प्रापर्टी डीलर सत्येंद्र कसाना सपरिवार रहते हैं। सोमवार को उनके इकलौते बेटे रिवान का पहला जन्मदिन था। शाम के समय सभी लोग जन्मदिन की तैयारी में जुटे थे। इस मौके पर कुछ रिश्तेदार भी आए हुए थे। इसी बीच फ्लैट का खुला दरवाजा देखकर रिवान खेलते हुए घुटने के बल फ्लैट से बाहर चला गया। वह सीढ़ियों पर लगी ग्रिल के नीचे खाली जगह से बेसमेंट में गिर गया। जैसे ही बच्चे के घर में नहीं होने की जानकारी मिली परिवार और रिश्तेदार उसे ढूंढने लगे। इस दौरान बेसमेंट में बच्चे के गिरने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

परिजन रिवान को तुरंत ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित यथार्थ अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच सोसाइटी वासियों ने ही बिसरख कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मासूम की मौत के बाद स्वजन उसका शव लेकर गाजियाबाद स्थित पैतृक आवास पर चले गए। पुलिस ने सोसाइटी में पहुंच कर लोगों के बयान दर्ज किए है। पूछताछ में पता चला है कि मासूम रिवान परिवार की खुशियों का सहारा था। उसकी मौत से स्वजन को सदमा पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसाइटीवासियों ने हादसे की आशंका जता की थी शिकायत
कासा ग्रीन-1 सोसाइटी में करीब 850 फ्लैट हैं। फिलहाल यहां करीब 450 परिवार रहते हैं। सोसाइटीवासियों ने बताया कि सीढ़ियों पर बनी ग्रिल में काफी जगह है। जिसमें से छोटे बच्चों के निकलने का अंदेशा बना रहता है। इसे लेकर पहले भी बिल्डर प्रबंधन को शिकायत दी गई थी लेकिन उसका कोई समाधान नहीं निकाला गया। उन्होंने कहा कि अगर बिल्डर ने उनकी शिकायत का समाधान कर दिया होता तो शायद हादसा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed