फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   INLD workers shouted slogans against the government

इनेलो कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Mon, 12 Apr 2021 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
INLD workers shouted slogans against the government
नूंह। सोमवार को इनेलो कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जिला सचिवालय के बाहर जमकर नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। बढ़ती महंगाई और अनाज मंडियों में गेहूं खरीद न होने से इनेलो कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। सरकार द्वारा डीएपी खाद के रेट बढ़ाए जाने पर भी रोष प्रकट किया। इस मौके पर इनेलो जिला अध्यक्ष सुबान खां सिंगारिया ने बताया कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार आज हर मोर्चे पर पूरी तरह से विफल हो रही है।
विज्ञापन

सरकार लोगों की मांगों को पूरा करने की बजाय उल्टा किसानों को दोषी ठहरा रही है। आज अनाज मंडियों में किसानों को फसल बेचने के बाद समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है। किसानों की मुख्य जरूरत डीएपी खाद के रेट सरकार ने मनमाने कर दिए है। सरकार अपनी नाकामी को छिपाने के लिए उल्टा किसानों पर देश प्रदेश में लाठी चार्ज कर अपने बल का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा व जजपा सरकार पूरी तरह से नाकाम है।
विज्ञापन

दूसरी ओर कांग्रेस भी विपक्ष की भूमिका को नहीं निभा पा रही है। उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। आज फिर से लोग इनेलो को राज को याद कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के राज में हर खेत में पानी के अलावा किसानों की फसलों को उचित रेट पर खरीदा जाता था, लेकिन आज किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी के नेता अभय सिंह चौटाला ने किसानों के समर्थन में विधानसभा से अपना त्यागपत्र देकर किसानों की आवाज को बुलंद किया। इनेलो ने कभी अपने सुख के लिए नहीं बल्कि जनता के सुख के लिए कार्य किया है। आगे भी इनेलो पार्टी किसानों के हितों की रक्षा के लिए बड़े से बड़ा त्याग करने से पीछे नहीं हटेगी। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व हल्का अध्यक्ष रणजीत नंबरदार, इब्राहिम पहलवान सलंबा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed