फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Industry will take flight to progress

Noida News: तरक्की का उड़ान भरेगा उद्योग

Sun, 29 Mar 2026 03:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
Industry will take flight to progress
उद्यमी बोले- नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने के बाद आसानी से दूसरे देशों और प्रदेशों में पहुंचेगा माल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने के बाद उद्यमियों को गुरुग्राम-दिल्ली के ट्रैफिक का सामना नहीं करना पड़ेगा। वे अपने उत्पाद वैश्विक बाजार तक आसानी से पहुंचा सकेंगे। एयरपोर्ट के लोकार्पण पर शहर के उद्यमियों ने खुशी जताई।
इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन (आईआईए) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव बंसल ने कहा कि अभी तक वैश्विक बाजार तक पहुंचने के लिए उद्यमियों के पास दिल्ली का इंदिरा गांधी एयरपोर्ट ही था। ऐसे में उन्हें कई बार दूसरे देशों/राज्यों तक उत्पाद भेजने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

नोएडा अपैरल क्लस्टर के अध्यक्ष ललित ठुकराल ने कहा कि जिले में चार हजार से ज्यादा टेक्सटाइल कंपनियां चल रही हैं। ये अपने उत्पादों को निर्यात भी करती हैं। वैश्विक बाजार में उत्पाद आसानी से पहुंचाने के लिए नोएडा एयरपोर्ट अहम भूमिका निभाएगा। ऐसे में शहर के उत्पाद घरेलू से लेकर वैश्विक बाजार में मजबूत पहचान बना पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने के बाद दूसरे देशों में उत्पाद समय पर पहुंच सकेंगे। -अमित सिंघल, अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती नोएडा इकाई
आईजीआई एयरपोर्ट पर व्यस्तता से हमें लंबा इंतजार भी करना पड़ता था लेकिन अब विकल्प मिल गया है। -दिलीप मिश्रा, उद्यमी, सेक्टर-10
नोएडा की कंपनियों को सीधी कनेक्टिविटी मिल सकेगी। उन्हें अब किसी दूसरे राज्य के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा। -सुबोध साहूकार, निर्यातक, सेक्टर-8
जिले के उद्योग में दूसरे देशों से भी ग्राहक आते हैं। वे दिल्ली उतरकर वहीं रह जाते हैं। अब सीधा नोएडा उतरेंगे। -विकास बंसल,उद्यमी, सेक्टर-63
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed