फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Industrialists' problems will be resolved within 24 hours: Corporation Commissioner

24 घंटे में होगा उद्योगपतियों की समस्याओं का समाधान : निगम आयुक्त

Sun, 21 Sep 2025 01:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Industrialists' problems will be resolved within 24 hours: Corporation Commissioner
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। अमर उजाला एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव के दौरान निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि अब उद्योगपतियों को समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। सिर्फ वॉट्सएप पर संदेश डालते ही एक्शन लिया जाएगा और 24 घंटे में समस्या का निपटारा कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2800 करोड़ की लागत से शहर में झूलते तारों को अंडरग्राउंड किया जाएगा। एनआईटी क्षेत्र की सड़कें चौड़ी की जा रही हैं, जिससे जाम से राहत मिलेगी। नगर निगम ने बारिश से पहले 30 साल पुराने अतिक्रमण हटाकर नालों की सफाई कराई है ताकि जलभराव की समस्या न हो। साथ ही, वेस्ट टू एनर्जी और वेस्ट टू चारकोल प्लांट से शहर की सूरत बदली जाएगी। शहर में पहले 190 एमएलडी पानी बर्बाद हो रहा था। अब निगम की तरफ से आधे से अधिक पानी को एसटीपी की मदद से दोबारा इस्तेमाल किया जा रहा है। लक्करपुर, भाकड़ी और नहर पार क्षेत्र में कई नए एसटीपी बनाए जाएंगे। उद्योगपतियों को सहयोग का वादा करते हुए निगम आयुक्त ने कहा कि हर माह उनकी समस्याओं को सुनने के लिए मीटिंग होगी। उद्योग जगत से जुड़े लोग यदि वाटर हार्वेस्टिंग या ग्रीन बेल्ट बनवाना चाहते हैं तो सिर्फ निगम को सूचित करना होगा। निर्माण नगर निगम कर देगा और देखभाल उद्योगपतियों को करनी होगी।


जहां जरूतर होगी वहां चौकी स्थापित होगी : संयुक्त पुलिस आयुक्त
कॉन्क्लेव के दौरान संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश दुग्गल ने कहा कि पुलिस की भूमिका उद्योग जगत के लिए बेहद अहम है। वर्तमान में फरीदाबाद में 6 हजार पुलिसकर्मी तैनात हैं। किसी भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। उद्योगपतियों की मांग पर आईएमटी क्षेत्र में चौकी स्थापित की गई है। उन्होंने भरोसा दिया कि जहां भी आवश्यकता होगी, वहां पीसीआर या चौकी स्थापित की जाएगी। साथ ही, यदि किसी उद्योगपति को निजी सुरक्षा के लिए आर्म्स लाइसेंस चाहिए तो पुलिस उनकी पूरी मदद करेगी।
विज्ञापन




उद्योगपतियों को अब कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। सिर्फ वाट्सएप पर संदेश डालें, निगम तुरंत एक्शन लेगा और 24 घंटे में समस्या का समाधान होगा।
- धीरेंद्र खड़गटा, निगम आयुक्त

आईएमटी क्षेत्र में चौकी स्थापित कर दी गई है। अगर किसी भी क्षेत्र में पीसीआर या पुलिस चौकी की जरूरत होगी तो पुलिस तुरंत संज्ञान लेगी।

- राजेश दुग्गल, संयुक्त पुलिस आयुक्त

2200 करोड़ रुपये की परियोजना पास की गई है। गंगा और यमुना का पानी फरीदाबाद लाने से लोगों की बड़ी समस्या हल होगी। पानी के लिए किसी को परेशान नहीं होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुधीर चौहान, एफएमडीए एडवाइजर

सीजीएसटी के अधिकारियों के ईमेल एड्रेस ऑनलाइन उपलब्ध है। लोगों की सुविधा के लिए टैक्स का पूरा सिस्टम ऑनलाइन हो गया है। लोगों को कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है।
- अरविंदर सिंह, सहायक आयुक्त, सीजीएसटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed