फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Indian racers will set an example in MotoGP as well: Anurag Thakur

सभी केंद्रों के ध्यानार्थ.... मोटोजीपी में भी भारतीय रेसर कायम करेंगे मिसाल : अनुराग ठाकुर

Sat, 08 Jul 2023 08:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 08:40 PM IST
विज्ञापन
Indian racers will set an example in MotoGP as well: Anurag Thakur
- बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में 22 से 24 सितंबर तक होगा मोटोजीपी रेस
विज्ञापन

- अनुराग ठाकुर ने भी बाइकर्स के साथ सुपर बाइक पर हाथ आजमाया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रफ्तार से हवा के साथ बात करने वालों का शौक अब भारत में भी पूरा होगा। वह सुपर बाइक का मजा ही नहीं लेंगे बल्कि इस खेल में महारत हासिल कर अपने सपने को भी साकार करेंगे। भारत में पहली बार उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में मोटो जीपी का आयोजन किया जा रहा है।

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि 22 से 24 सितंबर तक बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में मोटोजीपी रेसिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें भी भारतीय रेसर विश्व में मिसाल कायम करेंगे। शनिवार को मोटोजीपी सवारों के साथ अनुराग ठाकुर ने भी हेलमेट पहन कर सुपर बाइक की सवारी की। उन्होंने कहा कि मेरे हाथ में हेलमेट बहुत कुछ कहता है। मोटोजीपी रेसिंग के क्षेत्र में बड़ा आयोजन है। पहली बार कोई भारतीय रेसर मोटो जीपी में भाग लेगा। यह रेसिंग के क्षेत्र में पहल है और बड़ा पल भी है। इससे एक और रेसिंग बाइक को बढ़ावा मिलेगा वहीं ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को भी बढ़ावा मिलेगा। रेसर को भी देखने और उनसे सीखने का भारत में मौका मिलेगा। अभी तो यह सिर्फ शुरूआत है, आगे और भी ऊंचाइयों को देश प्राप्त करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed