{"_id":"68d065a54485f294e906f495","slug":"india-a-have-a-strong-claim-against-australia-a-na-news-c-13-1-lko1072-1395653-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए का दावा मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए का दावा मजबूत
विज्ञापन
इकाना स्टेडियम में अभ्यास करते भारत ए के बल्लेबाज केएल राहुल व गेंदबाज मोहम्मद सिराज।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में 23 सितंबर से शुरू होने वाले दूसरे चारदिनी मुकाबले के लिए भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए की टीमों ने अभ्यास किया। सुबह की सत्र में ऑस्ट्रेलिया और दोपहर के सत्र में भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने अपनी तैयारियां शुरू कीं। इस मुकाबले के लिए केएल राहुल और मो. सिराज के जुड़ जाने से मेजबान टीम का पलड़ा भारी हो गया है। दोनों खिलाड़ियों के साथ अभ्यास सत्र के दौरान नेट्स पर पहले चारदिनी मुकाबले में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। ऐसे में 23 से शुरू हो रहे दूसरे मुकाबले में दोनों ही टीमों के गेंदबाजों पर बेहतर प्रदर्शन करने का दवाब होगा।
इस मुकाबले में केएल राहुल और सिराज को शामिल करना वेस्टइंडीज से होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारी को जोड़कर देखा जा रहा है। भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट दो से छह अक्तूबर तक अहमदाबाद में और दूसरा टेस्ट दस से 14 अक्तूबर तक दिल्ली में खेलना है।
ऐसे में टीम प्रबंधन की ओर से राहुल और सिराज को तैयारियां मजबूत करने के लिए भारत ए से दूसरा चारदिनी मैच खेलने के लिए भेजा गया है ताकि दोनों खिलाड़ी सीरीज से पहले खुद को तैयार कर लें। टीम इंडिया की टेस्ट टीम का अहम हिस्सा बन चुके तेज गेंदबाज मो. सिराज ने इंग्लैंड दौर में शानदार प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
यहां उन्होंने पांच टेस्ट मैच खेलकर 23 विकेट अपनी झोली में डाले। उनके इस प्रदर्शन की दम पर भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज 2-2 से बराबरी की। ऐसे में सिराज भारत ए टीम से ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ बुलंद हौसलों के साथ उतरेंगे। उनके टीम से जुड़ने से भारत का गेंदबाजी आक्रमण भी मजबूत होगा।
भारत ए से जुड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी केएल राहुल हैं। उन्होंने भी इंग्लैंड दौर में चमकदार प्रदर्शन से अपनी छाप छोड़ी थी। बतौर सलामी बल्लेबाज राहुल ने पांच टेस्ट मैचों में 53.20 की दमदार औसत से 532 रन बनाए। ऐसे में राहुल भी भारत ए के लिए फायदेमंद साबित होंगे।