फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   indeterminacy found in manrega at chaysa

छांयसा में मनरेगा में अनियमितताएं, शासन को रिपोर्ट भेजी

Wed, 21 Oct 2020 11:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
indeterminacy found in manrega at chaysa
रिकॉर्ड में 800 पौधे, मौके पर एक भी नहीं मिले
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। छांयसा गांव में पिछले दिनों मनरेगा में धांधली की शिकायत पर लोकपाल मेरठ मंडल ने निरीक्षण किया था। मौके पर जांच में कार्यों से असंतुष्ट लोकपाल ने शासन को रिपोर्ट भेज दी है। साथ ही जिलाधिकारी को भी पत्र भेजा है। लोकपाल ने लोगों की शिकायतें सुनीं और पड़ताल भी की। पता चला कि गांव में 450 से अधिक श्रमिक हैं, लेकिन उनका जॉब कार्ड नहीं है। मनरेगा के तहत गांव में पौधरोपण, तालाब के सौंदर्यीकरण का काम कराया जाता है। रिकॉर्ड में 800 पौधे लगाए गए, लेकिन निरीक्षण के दौरान एक भी स्थान पर पौधे नहीं मिले। लोकपाल ने बताया कि निरीक्षण से एक दिन पहले बीडीओ व ग्राम प्रधान को सूचना दे दी थी। इसके बाद भी बीडीओ नहीं पहुंचे। बड़ी बात यह है कि निरीक्षण से एक दिन पहले प्राथमिक स्कूल में कुछ पौधे रोपित कर दिए गए। इसकी वीडियो रिकार्डिंग की गई है।
ज्यादातर शिकायतें पैसे नहीं मिलने की
मनरेगा लोकपाल कोे जिले से करीब 110 शिकायतें मिली हैं। ज्यादातर शिकायतें काम के बाद मेहनताना नहीं मिलने की हैं। शादीपुर छिडोली गांव में एक अनपढ़ महिला से फर्जी तरीके से अंगूठा लगवाकर पैसे नहीं देने का मामला भी संज्ञान में आया है। लोकपाल ने बताया कि निरीक्षण में कार्य स्थल पर नागरिक सूचना बोर्ड भी नहीं लगाया गया था। जबकि काम खत्म होते ही सूचना बोर्ड लगाने का नियम है। ताकि ग्रामीणों को मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों की जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

छांयसा में मनरेगा के कार्यों से सहमत नहीं हूं। श्रमिकों के जॉब कार्ड भी नहीं बनाए गए। नागरिक सूचना बोर्ड भी लगा नहीं मिला। जांच कर रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। मजदूरों को उनका हक दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंशु त्यागी, मनरेगा लोकपाल, मेरठ मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed