{"_id":"6a02018d6dce218bc00dfe40","slug":"indefinite-hunger-strike-begins-over-public-issues-noida-news-c-23-1-lko1064-94472-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जनसमस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जनसमस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। जनहित और मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने सोमवार से जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की है। उनके साथ कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाएंगी, धरना जारी रहेगा। संगठन के संस्थापक सदस्य आलोक नागर ने बताया कि यह आंदोलन क्षेत्र में बिल्डरों द्वारा बड़े पैमाने पर किए जा रहे भूजल दोहन, पर्यावरण संरक्षण, किसानों की समस्याएं, निजी स्कूलों और अस्पतालों की मनमानी एवं लूट, लीज डीड के अनुसार स्थानीय किसानों के बच्चों को शिक्षा और इलाज में छूट, नकली खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक तथा योग्यता के आधार पर स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने जैसी मांगों को लेकर किया जा रहा है। मास्टर दिनेश नागर ने बताया कि संबंधित विभागों और अधिकारी इन समस्याओं से अवगत हैं लेकिन समाधान नहीं हो रहा।