फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Increased demand for baklava and premium sweets

Noida News: बकलावा और प्रीमियम मिठाइयों की बढ़ी मांग

Wed, 04 Nov 2026 07:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
Increased demand for baklava and premium sweets
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दिवाली पर मिठाइयों की नई किस्में ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। पारंपरिक लड्डू, पेड़े और काजू कतली के बीच विदेशी मिठाइयों ने भी जगह बनाई है। इनमें तुर्की की पारंपरिक मिठाई बकलावा खास पसंद बन रही है। अपने अलग स्वाद और बनावट के कारण यह लोगों का ध्यान खींच रही है। मिठाइयों के साथ ड्राईफ्रूट्स और आकर्षक उपहार पैक की भी मांग है।
विज्ञापन

बकलावा की कीमत करीब 2399 रुपये है। बाइट्स मिठाई की कीमत 3379 रुपये रखी गई है। इन प्रीमियम मिठाइयों की खास पैकिंग और अलग स्वाद इन्हें सामान्य मिठाइयों से अलग बनाते हैं। बकलावा कई पतली परतों, मेवों और मिठास से तैयार की जाती है। ड्राईफ्रूट्स के आकर्षक डिब्बे, चॉकलेट पैक और अलग-अलग तरह के उपहार पैक सजाए गए हैं। लोग इन्हें परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को देने के लिए खरीद रहे हैं। दिवाली पर उपहार देने का अंदाज भी बदल रहा है। अब लोग पारंपरिक मिठाइयों के साथ नए स्वाद और आकर्षक पैकिंग को भी महत्व दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed