फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Increase participation of political parties in SIR

Noida News: एसआईआर में बढ़ाएं राजनीतिक दलों की भागीदारी

Wed, 29 Oct 2025 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Increase participation of political parties in SIR
बहजोई(संभल)। कलक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया तथा एसपी कृष्ण विश्नोई ने बैठक कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़ी आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम की जानकारी दी। इस दौरान पुनरीक्षण कार्य में राजनीतिक दलों की भागीदारी बढ़ाने व उनका सहयोग लेने पर जोर दिया।मंगलवार को डीएम व एसपी ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस बीच चुनाव आयोग की ओर से की ओर से अर्हता एक जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा चुनाव क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम पर बातचीत हुई। एडीएम प्रदीप वर्मा ने बताया कि जिले में एसआईआर का का कार्य चार नवंबर से शुरू होकर चार दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

वहीं, एसआईआर के लिए अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 होगी। इस गणना अवधि में बीएलओ घर-घर जाकर सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र बांटेंगे व प्राप्त करेंगे। प्रत्येक मतदाता के लिए गणना प्रपत्र अलग होगा। वहीं, मतदाता की ओर से गणना प्रपत्र में निर्धारित कॉलम में दी गई प्रविष्टियों को भरा जाएगा। साथ ही अपना एक नया रंगीन फोटो लगाकर व हस्ताक्षर करने के बाद संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराया जाएगा। इस बीच मतदाता अपना गणना प्रपत्र ऑनलाइन भी भर सकते हैं। इसके बाद बीएलओ दोबारा मतदाताओं के पास जाकर भरे हुए गणना प्रपत्र प्राप्त करेंगे। साथ ही गणना प्रपत्र की एक प्रति बीएलओ अपने पास रखेंगे तथा दूसरी प्रति मतदाता के पास रहेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा नौ दिसंबर को सूची प्रकाशन के बाद आठ जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां दाखिल किए जा सकेंगे। वहीं, मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन सात फरवरी को किया जाएगा। बैठक में सीडीओ गोरखनाथ भट्ट समेत एसडीएम व बीडीओ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

जल्द बीएलए बनाने पर दिया गया जोर
बैठक में डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बैठक में भागीदारी कर रहे जन प्रतिनिधियों से जल्द ही बीएलए बनाने की बात कही। डीएम ने कहा कि एनसीसी, एनएसएस व स्काउट-गाइड को वालंटियर्स के रूप में नियुक्त किया जा सकता है।
----

भ्रामक खबर फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

बैठक में एसपी कृष्ण विश्नोई ने कहा कि निर्वाचन आयोग के विषय में सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से भ्रामक खबर फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed