फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   increase earning by producing more crops

एक साथ कई फसलें उगाकर बढ़ाएं आय

Thu, 28 Jan 2021 10:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
increase earning by producing more crops
एक साथ कई फसलें उगाकर बढ़ाएं आय
विज्ञापन

नूंह। किसान परंपरागत खेती को छोड़कर एक साथ कई फसलों की बुवाई करें। इससे वे अपनी आय बढ़ा सकते हैं। सरकार भी इसके लिए प्रोत्साहन दे रही है। इस पर उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी कि फसल विविधिकरण करने पर जिला प्रशासन भी किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाएगा। इसे अपनाने वाले किसानों को जिला प्रशासन द्वारा मार्केटिंग सहित दूसरी सुविधाएं भी दी जाएंगी। किसान वैज्ञानिक तरीके से फल, दाल, सब्जी सहित मछली और मधुपालन कर अपनी आय बढ़ा सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि कोरोना के कारण कोई बड़ा कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो पाया, लेकिन छोटे समूहों में किसानों को फसल विविधिकरण के बारे में जागरूक किया गया है। कृषि विज्ञान केंद्र और हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को जागरूक किया गया है। जिले के बहुत से किसानों ने धान की फसल को छोड़कर दूसरी फसलें लगाईं और सरकार की योजनाओं का फायदा उठाया है। जिले के किसानों ने पराली प्रबंधन में भी प्रशासन और सरकार का सहयोग किया और प्रबंधन के लिए आगे आए। जिले में फूड प्रोसेसिंग करने वाले किसानों का कलस्टर बनाकर उनकी सहायता की जाएगी। कोई भी किसान इस प्रकार के कलस्टर बनाकर फूड प्रोसेसिंग करने के लिए आगे आ सकते हैं। जिले के हर खंड में कलस्टर बनाए गए हैं। अभी कुल 35 कलस्टर स्थापित किए गए हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिले में पानी की कोई समस्या नहीं है और यहां की जमीन की उर्वरक शक्ति भी अच्छी है, इसलिए किसान फल और सब्जी की खेती कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मधुमक्खी और मछली पालन के क्षेत्र में भी जिले में काफी काम हुआ है। सरकार द्वारा दी जा रही प्रोत्साहन राशि/सहायता से किसान इस व्यवसाय को कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन भी ऐसे समूहों और क्लबों की हरसंभव सहायता कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed