{"_id":"62be0f8b0da5dd0e203ddcc8","slug":"inciting-religious-sentiments-by-making-the-video-of-udaipur-massacre-viral-noida-news-noi657079728","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदयपुर हत्याकांड का वीडियो वायरल कर धार्मिक भावनाएं भड़काईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदयपुर हत्याकांड का वीडियो वायरल कर धार्मिक भावनाएं भड़काईं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के वीडियो को वायरल कर धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। फेसबुक पर वायरल हो रहे वीडियो को आरोपी ने लाइक कर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की थी।
एडीसीपी रणविजय विजय सिंह ने बताया कि एक्सप्रेसवे पुलिस ने बृहस्पतिवार को छपरौली गांव निवासी मोहम्मद आसिफ को गिरफ्तार किया। आरोपी ने फेसबुक पर उदयपुर हत्याकांड के वीडियो को वायरल कर उसका समर्थन किया था। साथ ही, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी की थी। गांव के ही कुछ युवकों ने उसकी टिप्पणी देखी थी और उसका स्क्रीन शॉट लेकर पुलिस से शिकायत कर दी।
इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आसिफ को पकड़ लिया। आसिफ ने वीडियो पर लिखा था, ‘बहुत बढ़िया किया मेरे भाई।’ आरोपियों ने दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए थे, इन्हीं में से एक वीडियो का समर्थन आसिफ ने किया था। पुलिस ने आरोपी को धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एडीसीपी ने लोगों से अपील की है कि किसी तरह की विवादित पोस्ट सोशल मीडिया पर न डालें।