फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   in the village shikarpur one man diedin gun fire

गांव शिकारपुर में गोली मारकर युवक की हत्या

Thu, 24 Oct 2019 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
in the village shikarpur one man diedin gun fire
गांव शिकारपुर में गोली मारकर युवक की हत्या, मामला दर्ज
विज्ञापन

-पेयजल लाईन को अवरूद्व करने का विरोध करने पर आरोपियों ने किया हमला
अमर उजाला ब्यूरो
तावडू। उपमंडल के गांव शिकारपुर में एक युवक को गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 6 नामजद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सिराजुद्दीन निवासी गांव शिकारपुर थाना तावडू ने बताया कि गांव में पीने के पानी की लाइन बिछी हुई है। लाइन में आगे पानी नहीं जाने की नियत से आरोपी अब्दुल गनी उसे खोद रहा था। जब उसके पिता ने इसका विरोध किया तो आरोपी को आवेश आ गया और अपने परिजनों को बुलाकर पीड़ित के घर पर लाठी, डंडा, फरसा व अवैध हथियार लेकर उस पर जान लेवा हमला कर दिया। आरोपी अब्दुल गनी व यूनूस ने अवैध हथियार से अनीस पर गोली से वार कर दिया। जिसकी वजह से अनीस गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में घायल को नलहड़ अस्पताल में परिजन लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस पीड़ित सिराजुद्दीन की शिकायत पर आरोपी वसीम उर्फ बोलर, यूनूस उर्फ काला, मुकीम उर्फ मुक्की, ऐमना, वसीमा व नसीम के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed