फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   In the Tiffin meeting, Nadda gave the basic mantra to add new people to the party

अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ : टिफिन बैठक में नड्डा ने दिए पार्टी से नए लोगों को जोड़ने का मूलमंत्र

Thu, 08 Jun 2023 01:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
In the Tiffin meeting, Nadda gave the basic mantra to add new people to the party
नड्डा ने नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का दिया मंत्र
विज्ञापन

- टिफिन बैठक में शामिल हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
- पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता का संदेश
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नए लोगों को पार्टी से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को सेक्टर-51 के एलपीएस ग्लोबल स्कूल में आयोजित टिफिन बैठक में उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को यह मंत्र दिया। मौके पर नेताओं और कार्यकर्ताओं के लाए टिफिन से खाना खाया। उन्होंने अपना टिफिन भी दूसरों के साथ बांटकर खाया।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिए गए सुझाव के तहत इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। अपना टिफिन दूसरों को खिलाने से पार्टी में एकजुटता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में पार्टी से लोग जुड़े हैं। इसके बावजूद नए लोगों को जोड़ने की जरूरत है। इससे पार्टी और मजबूत होगी। ऐसा नहीं होना चाहिए कि पार्टी की सभा या बैठक में वही पुराने चेहरे और भीड़ दिखे। उन्होंने बताया कि एक समय था जब नोएडा में पार्टी में दो-चार कार्यकर्ता होते थे। आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं की मदद को पूरे विश्व ने देखा है।
विज्ञापन

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, नोएडा सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्य सभा सांसद सुरेंद्र नागर, प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, नोएडा विधायक पंकज सिंह, महासंपर्क अभियान के प्रभारी और जम्मू कश्मीर से विधायक देवेंद्र राणा, राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल अग्रवाल, नोएडा जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी, क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, हरीश ठाकुर, क्षेत्रीय मंत्री बीजेंद्र नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, नवाब सिंह नागर, कैप्टन विकास गुप्ता, बिमला बाथम, उमेश त्यागी, गणेश जाटव, मनीष शर्मा, गिरीश कोटनाला समेत कई नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ नेताओं को दी तरजीह, कलह सुझलाने के दिए संकेत
टिफिन बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को तरजीह दी। बैठक शुरू होने पर नोएडा के वरिष्ठ नेताओं और पूर्व मंत्री हरीशचंद्र भाटी, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर समेत कई अन्य को अपनी बात रखने का मौका दिया। मौके पर कार्यकर्ताओं को भी साधने की कोशिश की। उन्होंने सबको संयमित तरीके से सार्वजनिक जीवन में बोलने का मंत्र दिया। बैठक में नड्डा ने संकेतों में समझाते हुए कहा कि अंतर्कलह को घर में ही सुलझाना चाहिए और पार्टी लाइन से हटकर कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए।


मिनी इंडिया का सबसे बेहतरीन उदाहरण है नोएडा
जेपी नड्डा ने कहा कि नोएडा मिनी इंडिया का सबसे बेहतरीन उदाहरण है। यहां देश के हर कोने के लोग आकर रहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा भी सबको साथ लेकर चलती है। पार्टी को अभी भी कई कार्य करने हैं। उन्होंने कहा कि नोएडा में पार्टी नेताओं को कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा। उन्होंने यहां के हर वर्ग के लोगों को साधने के संकेत दिए।



लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है पार्टी
नड्डा ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव और उससे पहले आयोजित होने वाले राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है। पार्टी पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। मोदी सरकार हर वर्ग के लिए कई कार्य कर रही है। पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि किसानों के लिए जितना कार्य मोदी सरकार ने उनके लिए किया है, शायद ही किसी और दल या किसान नेताओं ने किया होगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सरकार के कार्यों को सभी के सामने ले जाने की लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed