फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   In the name of discipline, nine year old daughter was beaten and electrocuted

Noida News: अनुशासन के नाम पर नौ साल की बेटी को पीटकर करंट लगाया

Sun, 22 Jan 2023 08:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 08:17 PM IST
विज्ञापन
In the name of discipline, nine year old daughter was beaten and electrocuted
बिहार कस्टम विभाग में इंस्पेक्टर है आरोपी पिता, रिश्तेदार के घर आया हुआ है
विज्ञापन

बेटी ने किसी तरह पिता से बचकर थाने पहुंचकर शिकायत दी, मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बिहार से फरीदाबाद के सेक्टर-30 में रिश्तेदार के घर सपरिवार आए कस्टम अधिकारी ने अपनी नौ साल की बेटी को अनुशासन के नाम पर पीटकर करंट लगा दिया। बेटी ने किसी तरह पिता से बचकर थाने पहुंचकर शिकायत दे दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना सेक्टर-31 प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र खत्री ने बताया कि बिहार के जिला सीतामढ़ी स्थित बैलाही गांव निवासी नीरज कुमार बिहार कस्टम विभाग में इंस्पेक्टर है। वह पिछले सोमवार को सेक्टर-30 स्थित अपनी बहन के घर सपरिवार आया था। रविवार को उसकी नौ साल की बेटी शरारत कर रही थी। इस पर नीरज कुमार उसे अनुशासन में रखना सिखा रहा था, लेकिन बात नहीं मानने पर बेटी को पीटकर करंट लगा दिया। किसी तरह वह भागकर थाने पहुंच गई और शिकायत दी।
विज्ञापन


बेटी बोली-अक्सर गंदे शब्दों का प्रयोग करता है पिता
चाइल्ड लाइन जिला संयोजक सुनीता की मौजूदगी में बच्ची ने बताया कि पिता उसके साथ अक्सर गंदे शब्दों का प्रयोग करता है। पिता ने उसके बाएं पैर को जला रखा है। उसके पैर और मुंह पर चोट के निशान हैं। आरोप है कि पिता ने जूता पहनकर बेटी के मुंह पर मारा। उसके निचले होंठ पर चोट के निशान हैं। बच्ची का कहना है वह पिता के साथ रहना नहीं चाहती। पिता ने उसे करंट लगाकर मारने का प्रयास किया। पुलिस ने कस्टम इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed