{"_id":"67cdbafd12255a21dc0bbb9e","slug":"in-the-league-match-of-kabaddi-championship-the-host-team-lost-the-guests-won-grnoida-news-c-23-1-vns1013-55913-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप: गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद का निराशाजनक प्रदर्शन, मेरठ ने 45-31 अंक से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप: गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद का निराशाजनक प्रदर्शन, मेरठ ने 45-31 अंक से हराया
Sun, 09 Mar 2025 09:29 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 09:29 PM IST
सार
गौतमबुद्ध नगर का मुकाबला मेरठ से हुआ। जिले की टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। मेरठ ने गौतमबुद्ध नगर को 45-31 अंक से पराजित किया। सहारनपुर ने हापुड़ को 41-15 अंक से पराजित किया।
विज्ञापन
सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खेल निदेशालय के निर्देश पर रविवार को गौतमबुद्ध नगर में उत्तर प्रदेश ओपन सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप शुरू हुई। प्रतियोगिता में यूपी से नौ जिले की कबड्डी टीमों ने हिस्सा लिया। पहला मुकाबला वाराणसी व गाजियाबाद की टीमों के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी ने जीत हासिल की। दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय यूपी ओपन सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। रविवार को सात मुकाबले खेले गए। नौ टीमें को दो पूल में बांटा गया। पूल ए में वाराणसी, गाजियाबाद, सहारनपुर, बागपत और हापुड़ की टीमों को रखा गया। पूल बी में गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, बिजनौर और मुजफ्फरपुर की टीम को रखा गया। लीग मुकाबलों में वाराणसी ने गाजियाबाद को 42-20 अंक के अंतर से पराजित कर सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत किया।
विज्ञापन
दूसरा मुकाबला हापुड़ व बागपत के बीच हुआ। बागपत ने एकतरफा जीत हासिल करते हुए हापुड़ को 32-12 अंक से हराया। तीसरे मुकाबले में मेरठ ने बिजनौर को 46-34 अंक से पराजित किया। अन्य मुकाबलों में वाराणसी ने सहारनपुर को 24-15 अंक, गाजियाबाद ने बागपत को 50-20 अंक से पराजित किया। गौतमबुद्ध नगर का मुकाबला मेरठ से हुआ। जिले की टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। मेरठ ने गौतमबुद्ध नगर को 45-31 अंक से पराजित किया। सहारनपुर ने हापुड़ को 41-15 अंक से पराजित किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रांतीय क्रीड़ा भारती के सदस्य रजनीश ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर समाजसेवी प्रवीण नागर, श्यामवीर विधुरी, पुष्कर ठाकुर, जिला क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्य राज त्यागी, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष जितेंद्र नागर, सचिव कपिल शर्मा, अजय शर्मा, नासिर हुसैन आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पूल बी में भदोही की कबड्डी टीम ने शिरकत नहीं की। सोमवार को भी लीग मुकाबले खेले जाएंगे।