फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   In the 32 gram panchayats of the Jewar block, 4636 works were approved in three years, but not a single one was completed.

Noida News: जेवर ब्लॉक की 32 ग्राम पंचायतों में तीन वर्ष में 4636 कार्य हुए स्वीकृत, एक भी नहीं हुआ पूरा

Mon, 09 Mar 2026 10:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
In the 32 gram panchayats of the Jewar block, 4636 works were approved in three years, but not a single one was completed.
जेवर ब्लॉक की 32 ग्राम पंचायतों में तीन वर्ष में 4636 कार्य हुए स्वीकृत, एक भी नहीं हुआ पूरा
विज्ञापन

तीन वर्षों में 4178 कार्यों की नहीं हुई शुरूआत, सिर्फ 425 योजनाओं पर चल रहा कार्य, 33 योजनाएं निरस्त हुईं
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। उत्तर प्रदेश में विकास का शो विंडो कहे जाने वाले नोएडा के आसपास गांवों में विकास की परियोजनाओं का हाल बीमारू बना हुआ है। सरकार के ई-ग्राम स्वराज पोर्टल की मानें तो जेवर ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 32 ग्राम पंचायतों में पिछले तीन वर्ष में 4636 कार्यों में एक भी कार्य पूरा नहीं हुआ है।

देश और प्रदेश में ग्रामों में विकास कार्य कराने और कार्य को समय-समय पर ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपडेट किया जाता है। जिला पंचायत राज अधिकारी के अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मियों की ओर से योजनाएं पोर्टल पर अपडेट की जाती हैं। इससे ग्राम पंचायतों के लिए विकास योजनाओं को ऑनलाइन बनाने, मंजूर करने और उनके कार्यान्यवन को ट्रैक किया जा सकता है। पोर्टल पर ही फंड प्रबंधन के अंतर्गत पंचायत निधि का ऑनलाइन रिकॉर्ड पारदर्शी तरीके से कोई भी देख सकता है। ऐसे में अधिकारी इस पर रियल टाइम निगरानी भी कर सकते हैं और कार्य प्रगति की समीक्षा भी करते हैं। कार्य न होने पर कार्रवाई भी हो सकती है। हालांकि ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर जेवर ब्लॉक की 32 ग्राम पंचायतों का हाल ऐसा है कि तीन वर्ष में एक भी योजना या तो पूरी नहीं हो पाई है या इसकी जानकारी पोर्टल पर नहीं डाली गई है। अब ऐसे में इसकी पारदर्शिता पर ही सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ष- 2023-24 में 1756 योजनाओं के स्वीकृत होने पर अभी तक 1595 में अब तक कार्य नहीं शुरू हुआ है। 11 योजनाएं निरस्त हैं। पोर्टल पर इनमें से एक भी योजना अभी तक पूर्ण नहीं दिखाई गई हैं। वर्ष 2024-25 में जेवर ब्लॉक की 1499 योजनाओं की स्वीकृति हुई। इनमें से 1299 अभी तक नहीं शुरू हुईं। इनमें से 181 योजनाओं पर कार्य जारी हुआ लेकिन पूर्व की तरह एक भी योजना पूर्ण नहीं हुई है। वर्ष 2025-26 में जेवर ब्लॉक के कुल 29 गांवों में कुल योजनाएं 1381 स्वीकृत हुईं। 1284 योजनाओं के अभी तक शुरू न होने की पोर्टल पर जानकारी दी गई है, केवल 94 योजनाओं पर कार्य जारी है। इनमें से भी एक योजना पूर्ण नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्ष- 2023-24 :
-जेवर ब्लॉक के कुल 32 गांवों में कुल योजनाएं 1756 स्वीकृत।
- 1595 अभी तक नहीं शुरू हुईं।
-150 योजनाओं पर कार्य जारी।
-11 योजनाएं निरस्त हुईं।
-एक भी योजना अभी तक पूर्ण नहीं हुईं।
-------------

वर्ष- 2024-25 :
-जेवर ब्लॉक के कुल 30 गांवों में कुल योजनाएं 1499 स्वीकृत।
- 1299 अभी तक नहीं शुरू हुईं।
-181 योजनाओं पर कार्य जारी।
-19 योजनाएं निरस्त हुईं।
-एक भी योजना अभी तक पूर्ण नहीं हुईं।
-------------
वर्ष- 2025-26 :
-जेवर ब्लॉक के कुल 29 गांवों में कुल योजनाएं 1381 स्वीकृत
- 1284 अभी तक नहीं शुरू हुईं।
-94 योजनाओं पर कार्य जारी।
-3 योजनाएं निरस्त हुईं।
-एक भी योजना अभी तक पूर्ण नहीं हुईं।
वर्जन

ग्रामों में विकास योजनाओं के बहुत से कार्य पूरे हुए हैं। ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपडेट करने की जिम्मेदारी प्रधान, सचिव और पंचायत सहायक में से दो की होती है। इसे पोर्टल पर अपडेट नहीं किया गया है। इस मामले का संज्ञान लेकर जल्द ही ठीक कराएंगे। -अजय यादव, जिला पंचायती राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed