फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   In pulse polio campaign, 63750 children were given two drops of life

पल्स पोलियो अभियान में 63750 बच्चों को दी दो बूंद जिंदगी की

Sun, 27 Jun 2021 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
In pulse polio campaign, 63750 children were given two drops of life
नगीना। सघन पल्स पोलियो अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. बसंत दुबे ने बताया कि जिले में प्रथम दिन 63750 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। 21 प्राथमिक और चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बच्चों को दवा पिलाई गई। पहले दिन 37.73 फीसदी बच्चों को दवा पिलाई गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में इस बार 168940 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इस अभियान में स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी विभाग की कार्यकर्ताओं के अलावा सामाजिक संगठनों और आशा वर्करों का सहयोग लिया जा रहा है। जिला उपायुक्त शक्ति सिंह के आदेशानुसार और सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव के मार्गदर्शन में टीमें काम कर रही हैं। यह अभियान 3 दिन तक चलेगा। पहले दिन रविवार को बूथ पर दवाई पिलाई गई। सोमवार और मंगलवार को घर-घर जाकर टीमों को दवाई पिलाने के आदेश दिए गए हैं। जिस घर में 0 से 5 साल तक के बच्चों ने दवाई पी ली है, उनके हाथों पर निशान अंकित किया जाएगा। अगर घर में एक भी बच्चा किसी कारण दवाई पीने से छूट गया तो उस घर पर एक्स का निशान लगाकर संभावित बच्चे को अंकित कर दिया जाएगा। जिसे अगले दिन जाकर दवाई पिलाई जाएगी। जिले में एक भी बच्चे को बगैर दवाई के नहीं रहने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed