फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   in plot dispute attack on family

Noida News: जमीन के विवाद में घर में घुसकर परिवार पर हमला

Mon, 03 Nov 2025 07:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 07:04 PM IST
विज्ञापन
in plot dispute attack on family
दनकौर। ऊंची दनकौर मोहल्ले में जमीन विवाद में एक परिवार पर पड़ोस के लोगों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में एक महिला समेत चार लोगों को गंभीर चोट आई है। पीड़ित विक्रम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि एक प्लॉट के विवाद में पड़ोसियों से कोर्ट में केस चल रहा है। आरोप है कि प्लॉट का विवाद समाप्त करने के लिए आरोपी पक्ष के लोगों ने रविवार की रात घर में घुसकर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में बहन समेत परिवार के चार लोगों को चोट आई है। घायल अवस्था में सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोप है कि कोर्ट में चल रहे केस को वापस कराने के लिए आरोपियों ने परिवार पर जानलेवा हमला किया है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में आरोपी बृजेश, भूपेश, गुल्लू, सानू, भूरा, भूरी और शस्त्री पर केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed