फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   In Greater Noida two brothers beat a dog to death with sticks

असली जानवर कौन?: बकरी की मौत का बदला लेने के लिए दो भाइयों ने किया कुत्ते का कत्ल, गिरफ्तार हुए इकबाल और असलम

Thu, 28 Nov 2024 07:12 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 28 Nov 2024 07:12 PM IST
सार

घटना के अगले दिन ही महिला के दोनों बेटों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। वहीं महिला को जमानत मिल गई थी। मामले में पहले अज्ञात व्यक्ति को पैसे का लालच देकर कुत्ते की हत्या कराने की बात सामने आई थी, लेकिन कड़ाई से पूछताछ के बाद आरोपियों ने खुद ही कुत्ते की हत्या की बात स्वीकार की थी। 

विज्ञापन
In Greater Noida two brothers beat a dog to death with sticks
ग्रेटर नोएडा में बकरी की मौत का बदला कुत्ते को मारकर लिया - फोटो : adobe stock

विस्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लावारिश कुत्ते द्वारा बकरी को काटने से हुई मौत के बाद दो भाइयों ने कुत्ते की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बिसरख कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। 

विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि चिपियाना बुजुर्ग के कमल एन्क्लेव में रजिया नामक महिला परिवार के साथ रहती है। पिछले दिनों रजिया की पालतू बकरी को लावारिश कुत्ते ने काट लिया था। इस कारण उसके दोनों बेटे इकबाल और असलम ने 23 नवंबर को पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने इस बात की शिकायत कोतवाली पुलिस से की थी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिला और उसके दो बेटों पर अज्ञात व्यक्ति को पैसे का लालच देकर एवं उकसा कर कुत्ते की निर्ममता से हुई पिटाई के बाद मौत के मामले में केस दर्ज किया था। इस मामले में चिपियाना चौकी इंचार्ज की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा-325 (किसी जानवर को मारने, जहर देने, अपंग बनाने या बेकार करने) व पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम की धारा-11 के तहत तीन नामजद समेत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया था। 
 

विज्ञापन

घटना के अगले दिन ही महिला के दोनों बेटों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। वहीं महिला को जमानत मिल गई थी। मामले में पहले अज्ञात व्यक्ति को पैसे का लालच देकर कुत्ते की हत्या कराने की बात सामने आई थी, लेकिन कड़ाई से पूछताछ के बाद आरोपियों ने खुद ही कुत्ते की हत्या की बात स्वीकार की थी। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि सुपारी किलर द्वारा कुत्ते के हत्या करने के आरोप निराधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed